हजारीबाग में बंदूक की अवैध फैक्ट्री चलाने के आरोप में सात गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 14, 2021 00:47 IST2021-11-14T00:47:59+5:302021-11-14T00:47:59+5:30

Seven arrested for running illegal gun factory in Hazaribagh | हजारीबाग में बंदूक की अवैध फैक्ट्री चलाने के आरोप में सात गिरफ्तार

हजारीबाग में बंदूक की अवैध फैक्ट्री चलाने के आरोप में सात गिरफ्तार

हजारीबाग, 13 नवंबर झारखंड के हजारीबाग जिले में विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के सेवेन माइल इलाके से पुलिस ने बंदूक बनाने की अवैध फैक्ट्री चलाने के आरोप में बिहार के पांच अपराधियों समेत सात लोगों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने यहां बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आज विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के सेवन माइल इलाके में छापेमारी कर इस अवैध बंदूक फैक्ट्री का पता लगाया और कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों में भवन मालिक भी शामिल है जो इस पूरे मामले का सरगना था। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों की अभी पहचान नहीं बतायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Seven arrested for running illegal gun factory in Hazaribagh

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे