लाइव न्यूज़ :

महिला, तीन नाबालिग लड़कियों से बलात्कार करने के आरोप में सात लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 14, 2021 20:46 IST

Open in App

अगरतला, 14 जून अगरतला से करीब 15 किलोमीटर दूर पश्चिम त्रिपुरा जिले में एक रबर के बागान में एक महिला और तीन नाबालिग लड़कियों से कथित तौर पर बलात्कार के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया।

उपमंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ), अमताली रेंज, अनिर्बन दास ने कहा कि नाबालिग लड़कियों के परिवार के सदस्यों और महिला द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद आठ में से सात आरोपियों को रविवार को जिरानिया थाना क्षेत्र के चंपकनगर से गिरफ्तार किया गया।

दास के अनुसार, आरोपी, जो पड़ोस के जाने-पहचाने चेहरे थे, ने चारों को मोटरसाइकिल की सवारी के लिए आमंत्रित किया था। इसके बाद वे महिला और लड़कियों को शनिवार को रानीबाजार थाना क्षेत्र के बर्धमानठाकुरपारा में रबर के बागान में ले गये और उनसे कथित तौर पर बलात्कार किया।

एसडीपीओ ने बताया कि सभी आठ आरोपी मौके से फरार हो गए, जिसके बाद लड़कियां एक ऑटो रिक्शा से अपने घर पहुंचने में सफल रहीं।

उन्होंने बताया कि आठवें आरोपी को पकड़ने के लिए इलाके में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए