लाइव न्यूज़ :

हनीट्रैप में फंसा कर वसूली करने वाले गिरोह का भांडाफोड़ सात गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 15, 2021 16:07 IST

Open in App

नोएडा, 15 जनवरी उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना फेस -2 पुलिस ने हनीट्रैप में फंसा कर लोगों से अवैध वसूली करने वाले एक गिरोह का भांडाफोड़ करते हुये इसके सात सदस्यों को आज गिरफ्तार किया है, इनमें दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि 14 जनवरी को मोहम्मद तौसीफ नामक व्यक्ति ने फेस-2 थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके भाई नसरत के फोन पर 13 जनवरी को किसी ने फोन कर उसे एफएनजी रोड पर बुलाया।

उन्होंने बताया कि पीड़ित ने बताया कि 13 जनवरी की रात को उसके फोन पर फोन आया कि नसरत को मुरादनगर में कुछ लोगों ने बंधक बना रखा है और उसके साथ मारपीट कर रहे हैं, तथा किसी महिला के साथ बलात्कार करने के मामले में वीडियो बनाकर 2 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं।

अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने मुरादनगर पहुंच कर बंधक नसरत को मुक्त कराया, तथा उसे बंधक बनाने वाले मतीन, वकील, राशिद, इमरान, अशरफ , तथा दो महिलाएं रोशन एवं शबनम को गिरफ्तार कर लिया ।

अधिकारी ने बताया कि इनके पास से पीड़ित की इनोवा कार, मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल किये गये तीन मोबाइल फोन के अलावा पीड़ित से बदमाशों द्वारा लिया गया 20,000 रुपए बरामद किये गये हैं ।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह गिरोह लोगों को हनी ट्रैप के जाल में फंसाता हैं, तथा उनसे मोटी रकम वसूलता हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा