लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में शिवाजी की प्रतिमा को विरूपित करने के मामले में सात गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 19, 2021 20:06 IST

Open in App

बेंगलुरु, 19 दिसंबर बेंगलुरु में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर कथित तौर पर काली स्याही पोतकर उसे विरूपित करने के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

शुक्रवार को दर्ज शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और मुख्य आरोपी समेत सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। शरारती तत्व प्रत्यक्ष तौर पर महाराष्ट्र एकीकरण समिति की मांग को लेकर गुस्से में थे। यह एक क्षेत्रीय संगठन है, जो बेलगावी को पश्चिमी राज्य में शामिल कराने की लड़ाई लड़ रहा है। आरोपियों पर समुदायों के बीच दुश्मनी पैदा करने और साजिश रचने का आरोप है।

उल्लेखनीय है कि बेंगलुरु में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का कथित तौर पर विरूपण करने की खबर के बाद बेलगावी में महाराष्ट्र एकीकरण समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वतंत्रता सेनानी संगोल्ली रायन्ना की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया गया था और इस तरह कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच विवाद बढ़ गया है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अप्रिय घटनाओं की निंदा की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया। वहीं, उनके महाराष्ट्र के समकक्ष उद्धव ठाकरे ने ‘कन्नड़ अत्याचारों’ और ‘विकृत मानसिकता’ को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हस्तक्षेप की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए