लाइव न्यूज़ :

‘मनी ट्रांसफर सेंटर’ में लूटपाट करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 3, 2020 15:04 IST

Open in App

बिजनौर (उप्र), तीन दिसंबर उत्तर प्रदेश के बिजनौर में ‘मनी ट्रांसफर सेंटर’ में लूटपाट करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि थाना चांदपुर के मुहल्ला सरायरफी में 27 नवंबर को ‘एयरटेल मनी ट्रांसफर सेंटर’ में लूट की घटना हुयी थी।

उन्होंने बताया कि बुधवार देर रात कुरैशी फार्म हाउस के पीछे डकैती की योजना बना रहे आसिफ, सलमान, जुनैद, फैसल, कामरान, शाहिद हुसैन और अमन को पुलिस ने गिरफ्तार कर ‘एयरटेल मनी सेंटर’ की लूट का खुलासा कर दिया।

पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों से ‘मनी ट्रांसफर सेंटर’ से लूटे गये 36,200 रूपए नकद के अलावा एक मोबाइल फोन, तीन तमंचे, कुछ कारतूस और 15 दिन पहले थाना हीमपुर के पीपलीजट से लूटी गयी एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गयी है।

इन आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रूपए पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए