लाइव न्यूज़ :

धनबाद प्रापर्टी डीलर हत्याकांड में सात आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 1, 2021 01:16 IST

Open in App

धनबाद, 30 नवंबर झारखंड के धनबाद जिले में वासेपुर के प्रापर्टी डीलर नन्हे खां की 24 नवंबर को हुई हत्या के सिलसिले में बड़ा खुलासा करते हुए पुलिस ने मंगलवार को कई स्थानों पर छापेमारी कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि पुलिस 24 नवंबर से ही नन्हे खां की हत्या में शरीक अपराधियों की तलाश में थी और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसने विभिन्न स्थानों से सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से छह कट्टे, हथगोले और लग्जरी कार भी बरामद की गयी है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर पूरे मामले की तह तक जाने का प्रयास किया जा रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों की पहचान मोहम्मद राशिद हसन, आजाद आलम उर्फ आजाद खान, डिक्की अंसारी, सद्दाम कुरैशी, शाहबाज आलम, अरशद खान एवं मोहम्मद अनवर उर्फ रहमत के रूप में की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह