लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में निजी अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन संयंत्र लगाना आवश्यक : उच्च न्यायालय

By भाषा | Updated: May 6, 2021 19:07 IST

Open in App

मुंबई, छह मई बंबई उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि महाराष्ट्र में सभी निजी अस्पतालों के लिए आवश्यक है कि वे कोविड-19 के बढ़ते मामलों को संभालने के लिए अपने यहां ऑक्सीजन संयंत्र लगाएं।

न्यायमूर्ति दीपांकर दत्त और न्यायमूर्ति जी एस कुलकर्णी की पीठ ने कहा कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर भी आने की संभावना है, इसलिए निजी अस्पतालों को आक्सीजन की अपनी मांग की पूर्ति के लिए अपने ऑक्सीजन संयंत्र लगाना जरूरी है।

पीठ ने कहा, ‘‘अब तीसरी लहर आने की संभावना है, तो फिर निजी अस्पताल क्यों नहीं अपने ऑक्सीजन संयंत्र लगाएं? कम से कम वे अपने यहां मांगों की पूर्ति कर सकें? वे मरीजों से इलाज का शुल्क लेते हैं।’’

अदालत ने एक अखबार की खबर का जिक्र किया जिसके मुताबिक सांगली में एक निजी अस्पताल ने कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने के लिए अपना ऑक्सीजन संयंत्र लगाया है।

इसने कहा कि अगर सांगली का एक अस्पताल ऐसा कर सकता है तो फिर मुंबई, नागपुर, पुणे और औरंगाबाद में निजी अस्पताल अपना ऑक्सीजन संयंत्र क्यों नहीं लगा सकते हैं?

अदालत ने राज्य के महाधिवक्ता आशुतोष कुंभकोनी से कहा, ‘‘वक्त आ गया है। यह आवश्यक है कि उनके पास अपना संयंत्र हो। सरकार इस बारे में क्या सोचती है?’’

पीठ ने कुंभकोनी को निर्देश दिया कि 11 मई तक अदालत को बताएं कि ऑक्सीजन संयंत्र बनाने के लिए किसी अस्पताल को कितने क्षेत्र की जरूरत है, क्या संभावित खर्च आता है और किस तरह के उपकरण आदि की जरूरत होती है।

अदालत ने कहा, ‘‘दूसरे राज्यों में आक्सीजन की कमी की वजह से रोजाना मौतें हो रही हैं। हम आक्सीजन की कमी की वजह से महाराष्ट्र में एक भी मौत के बारे में नहीं सुनना चाहते।’’

अदालत कोविड-19 से जुड़े विभिन्न जनहित याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी।

इस मामले की सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता ने कहा कि महाराष्ट्र कोकेन्द्र से पर्याप्त संख्या में रेमडेसिविर नहीं मिल रही है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार एक मई को उसे 89,000 शीशी रेमडेसिविर की आपूर्ति की जानी थी और केन्द्र द्वारा चिन्हित सात निजी निर्माताओं को दैनिक आधार पर इसे भेजना था।

उन्होने कहा कि राज्य को कम से कम 51,000 शीशी रेमडेसेविर रोजाना चाहिए लेकिन उसे रोजाना सिर्फ 35,000 शीशियां ही मिल रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू