लाइव न्यूज़ :

गोवा में TMC को बड़ा झटकाः पूर्व विधायक लवू मामलेदार के बाद 4 और प्राथमिक सदस्यों ने पार्टी से दिया इस्तीफा

By अनिल शर्मा | Updated: December 25, 2021 11:17 IST

पोंडा के पूर्व एमजीपी विधायक और पूर्व पुलिस उपाधीक्षक ममलेदार 29 सितंबर को टीएमसी में शामिल हुए थे। वह पूर्व मुख्यमंत्री और अब टीएमसी के राज्यसभा सांसद लुइजिन्हो फलेरियो के साथ शामिल होने वाले गोवा के पहले दस नेताओं में शामिल थे।

Open in App
ठळक मुद्दे'हम ऐसी पार्टी को जारी नहीं रखना चाहते जो गोवा को बांटने की कोशिश कर रही हैः पूर्व विधायक लवू ममलेदारलवू ममलेदार के बाद 4 और टीएमसी सदस्यों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया

पणजीः गोवा में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लिए एक बड़ा झटका, पूर्व विधायक लवू ममलेदार सहित पांच नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने कहा, 'हम ऐसी पार्टी को जारी नहीं रखना चाहते जो गोवा को बांटने की कोशिश कर रही है। हम एआईटीसी और एआईटीसी गोवा का प्रबंधन करने वाली कंपनी को राज्य के धर्मनिरपेक्ष ताने-बाने को तोड़ने की अनुमति नहीं देंगे और हम इसकी रक्षा करेंगे।

पोंडा के पूर्व एमजीपी विधायक और पूर्व पुलिस उपाधीक्षक ममलेदार 29 सितंबर को टीएमसी में शामिल हुए थे। वह पूर्व मुख्यमंत्री और अब टीएमसी के राज्यसभा सांसद लुइजिन्हो फलेरियो के साथ शामिल होने वाले गोवा के पहले दस नेताओं में शामिल थे।

गोवा में विधानसभा के 40 सदस्यों के चुनाव के लिए फरवरी 2022 में चुनाव होंगे। हालांकि, भारत के चुनाव आयोग (ईसीआई) ने अभी तक चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है।

गोवा में वर्तमान विधान सभा का कार्यकाल 15 मार्च, 2022 को समाप्त होने वाला है। ऐसे में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और मुख्य विपक्षी कांग्रेस राज्य में विधानसभा चुनावों के लिए प्रमुख दावेदार बने हुए हैं। 

सबसे पुरानी पार्टी से सत्तारूढ़ भाजपा में जाने के बीच, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हो फलेरियो को बोर्ड में शामिल करके अपने आगमन की घोषणा की। 

मामलातदार ने पार्टी छोड़ते हुए टीएमसी पर सांप्रदायिक होने और राज्य विधानसभा चुनावों से पहले वोटों के लिए हिंदुओं और ईसाइयों के बीच विभाजन की कोशिश करने का आरोप लगाया। पोंडा के पूर्व विधायक गत सितंबर के अंतिम सप्ताह में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी में शामिल हुए थे। वह टीएमसी में शामिल होने वाले राज्य के पहले कुछ स्थानीय नेताओं में से थे। टीएमसी ने फरवरी 2022 में होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव में सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। मामलातदार ने यह भी आरोप लगाया कि टीएमसी चुनाव के बाद सत्ता में आने पर राज्य में महिलाओं के लिए एक कल्याणकारी योजना शुरू करने के नाम पर लोगों के आंकड़े एकत्र कर रही है। 

टॅग्स :Mamta BanerjeeटीएमसीTMC
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारतबंगाल चुनाव: बीजेपी ने RG Kar रेप पीड़िता की मां रत्ना देबनाथ को दिया टिकट, जारी की 19 उम्मीदवारों की लिस्ट

भारतपश्चिम बंगाल के लोग घुटन महसूस कर रहे हैं?, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी के साथ हाथ मिलाया, ताकि विकल्प मिले?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया