लाइव न्यूज़ :

केरल में 15वीं विधानसभा के सत्र की शुरुआत 24 मई से, सदन में एक साथ दिखेंगे ससुर-दामाद

By भाषा | Updated: May 23, 2021 16:52 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 23 मई केरल में मुख्यमंत्री पिनराई विजयन नेतृत्व वाली सरकार के गठन के तीन दिन बाद 24 मई से 15वीं विधानसभा का पहला सत्र शुरू होगा।

सूत्रों ने बताया कि सत्र का आयोजन कोविड-19 के कड़े नियमों के बीच होगा और यह 14 जून तक चलेगा।

पहली बार जीतकर विधानसभा पुहंचे नए विधायकों को सत्र के पहले दिन 24 मई को शपथ दिलाई जाएगी। कुन्नामंगलम के विधायक पीटीए रहीम को हाल में प्रोटम स्पीकर बनाया गया है और वही विधायकों को शपथ दिलाएंगे।

राज्य में 140 सदस्यों वाली विधानसभा में नए अध्यक्ष के चयन के लिए 25 मई को चुनाव होगा। सत्तारूढ़ एलडीएफ ने थिरथला से विधायक एम बी राजेश को विधानसभा अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बनाने की घोषणा की है। हालांकि, कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवार का नाम जारी नहीं किया है।

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का 28 मई को अभिभाषण होगा और वह विजयन के नेतृत्व वाली सरकार की नीतियों का खाका प्रस्तुत करेंगे। वहीं, वित्त मंत्री के एन बालगोपाल चार जून को 2021-22 का संशोधित बजट और लेखानुदान पेश करेंगे।

केरल की 15वीं विधानसभा में कुछ ऐसी खासियत शामिल हैं जो कि पिछले चार दशक में पहली बार हुआ है। इस अवधि में पहली बार ऐसा हो रहा है जब कोई सरकार या मुख्यमंत्री ने लगातार दूसरी बार सत्ता की कमान संभाली हो। वहीं विपक्षी खेमे में पीढ़ीगत परिवर्तन देखने को मिल रहा है। सदन में कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में अब वी डी सतीशन होंगे। वह वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नीथला की जगह लेंगे।

वहीं, इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब ससुर और दामाद सदन में एक साथ आएंगे। मुख्यमंत्री पी विजयन और लोक निर्माण-पर्यटन मंत्री पी ए मोहम्मद रियास सदन में दिखेंगे। बेपोर के विधायक रियास की शादी पिछले साल ही मुख्यमंत्री की बेटी वीणा से हुई थी।

इस विधानसभा में तीन महिला मंत्री हैं। हाल के वर्षों में यह सबसे ज्यादा है। वीणा जॉर्ज के पास स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आर बिंदू के पास उच्च शिक्षा एवं सामाजिक न्याय और जे चिंचूरानी के पास (पशु चिकित्सा व डेयरी विकास) मंत्रालय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे