लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो के येलो लाइन हिस्से पर रविवार को कुछ घंटों के लिये बंद रहेगी सेवाएं

By भाषा | Updated: October 23, 2021 15:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर दिल्ली मेट्रो के येलो लाइन खंड पर विश्वविद्यालय एवं मॉडल टाउन स्टेशनों के बीच रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के कारण रविवार सुबह कुछ घंटों के लिये सेवायें उपलब्ध नहीं होंगी । डीएमआरसी ने यह जानकारी दी ।

येलो लाइन खंड दिल्ली के समयपुर बादली को गुड़गांव में हुडा सिटी सेंटर से जोड़ता है।

दिल्‍ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने ट्वीट किया,‘‘ पूर्व निर्धारित रखरखाव कार्य के कारण कल (रविवार) सुबह 7:30 बजे तक मॉडल टाउन और विश्वविद्यालय के बीच मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इस अवधि में जीटीबी नगर स्टेशन बंद रहेगा। बाकी जगहों पर सेवायें सामान्य रहेंगी ।’’

जीटीबी नगर मेट्रो स्टेशन विश्वविद्यालय और मॉडलटाउन के बीच पड़ता है। यह उत्तर दिल्ली के किंग्जवे कैंप के पास स्थित है।

दिल्ली मेट्रो ने यह भी कहा, ‘‘इन खंडों पर इस अवधि में संपर्क सुनिश्चित करने के लिये फीडर बसों का मुफ्त परिचालन किया जायेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह