लाइव न्यूज़ :

ली जा सकती हैं सेवानिवृत्त चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की सेवाएं : योगी

By भाषा | Updated: April 26, 2021 22:31 IST

Open in App

लखनऊ, 26 अप्रैल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 के मौजूदा हालात में अस्पतालों में श्रम शक्ति बढ़ाने की जरूरत के मद्देनजर सेवानिवृत्त चिकित्सकों तथा अर्धचिकित्साकर्मियों की सेवाएं ली जा सकती हैं।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने डिजिटल माध्यम से एक उच्चस्तरीय बैठक में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा "कोविड-19 की लड़ाई जीत चुके बहुत से लोग मरीजों की सेवा के इच्छुक हैं। इस सन्दर्भ में अस्पतालों में सक्षम श्रमशक्ति बढ़ाने के लिए सेवानिवृत्त चिकित्सक, लैब टेक्नीशियन एवं पैरामेडिकल स्टाफ सहित सेवानिवृत्त सैन्यकर्मियों के अनुभवों का लाभ लिया जा सकता है।"

उन्होंने कहा कि भावी परिदृश्य का आकलन करते हुए कोविड-19 बिस्तरों की संख्या को दोगुना करने की कार्यवाही प्राथमिकता पर की जाए तथा इसके लिए सभी जिलों में बिस्तर लगातार बढ़ाये जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ राज्य में आक्सीजन की आवश्यक आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। प्रदेश में आक्सीजन आडिट के सम्बन्ध में दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके मद्देनजर सभी सरकारी एवं निजी तथा टेकओवर किये गये कोरोना अस्पताल अपना आक्सीजन आंकड़े, प्रशासन से अनिवार्य रूप से साझा करें। सभी जिलों के प्रत्येक छोटे-बड़े अस्पताल में आक्सीजन की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। जरूरत के अनुसार आक्सीजन की सुचारु आपूर्ति-वितरण के उद्देश्य से ऑक्सीजन ऑडिट करायी जा रही है।’’

योगी ने कहा कि कोविड-19 नियंत्रण एवं प्रबन्धन कार्य में टेलीकन्सल्टेंसी का व्यापक रूप से उपयोग किया जाए, ताकि घर में एकांतवास में रह रहे कोरोना मरीजों को घर पर ही चिकित्सीय परामर्श प्राप्त हो सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग