लाइव न्यूज़ :

जनता की सेवा ही वास्तविक 'राम राज्य', सभी चुनावी वादे पूरे किये: योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: December 19, 2021 21:39 IST

Open in App

मथुरा (उप्र), 19 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि जनता की सेवा करना ही वास्तविक राम राज्य है। साथ ही दावा किया कि भाजपा ने 2017 विधानसभा चुनाव से पहले जो वादे किए थे, उनकी सरकार ने उन्हें पूरा किया है।

मथुरा के श्रीरामलीला मैदान पहुंचकर प्रदेश के छह जनपदों से निकाली जा रही 'जन विश्वास यात्रा' में से एक की शुरुआत करते हुए योगी ने यह बातें कहीं।

यह यात्रा भाजपा संगठन के ब्रज प्रांत के 65 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए एक जनवरी को बरेली जनपद में संपन्न होगी।

इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यों का लेखा-जोखा पेश किया। साथ ही समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा की दोबारा सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा।

मुख्यमंत्री ने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों को चुनाव पूर्व जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा द्वारा निकाली जाने वाली 'जन विश्वास यात्रा' का आयोजन 19 दिसंबर से किए जाने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि आज का दिन गोवा मुक्ति आंदोलन की विजय का दिन तो है ही, साथ ही इसी दिन शाहजहांपुर के पं. राम प्रसाद 'बिस्मिल', ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खान व राजेंद्र लाहिड़ी जैसे क्रांतिकारियों को अंग्रेजी शासन में फांसी की सजा दिए जाने का भी दिन है। देश आज उनके उस बलिदान को याद कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने सपा और बसपा के पिछले कार्यकालों पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उस समय प्रदेश में विकास के बजाय माफिया का राज था लेकिन आज इस प्रदेश का कायाकल्प हुआ है।

उन्होंने कहा, ''प्रधानमंत्री ने कुछ दिन पूर्व शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था, तब प्रधानमंत्री ने कहा था कि यह एक्सप्रेस-वे प्रदेश के विकास की रीढ़ बनेगा लेकिन कुछ लोगों को विकास अच्छा नहीं लगता। ऐसे लोगों ने प्रधानमंत्री की बात पर बड़ी ही अनर्गल टिप्पणियां कीं।''

योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए देश के 135 करोड़ लोग ही उनका परिवार हैं जबकि, सपा-बसपा-कांग्रेस के लिए केवल उनका परिवार ही सब कुछ है। वे केवल उसी का विकास चाहते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन दलों को तब भी अच्छा नहीं लगता जब यहां नगर निगम बनता है या ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन होता है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, '' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का नारा दिया, जिसमें गरीबों को मकान मिले हमारे लिए यही रामराज्य है। एक गरीब को विद्युत का निशुल्क कनेक्शन मिल जाए या फ्री में शौचालय मिल जाए, एक गरीब को पांच लाख रुपए का स्वास्थ्य कवर मिल जाए, वही हमारे लिए रामराज्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए