लाइव न्यूज़ :

सेवा प्रदाता अब सहमति से कोविन पोर्टल पर किसी व्यक्ति के टीकाकरण की स्थिति की जांच कर सकते हैं

By भाषा | Updated: November 20, 2021 17:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविन पोर्टल पर एक ऐसी सेवा को चालू किया है, जिससे सेवा प्रदाता अब सहमति से कोविन पोर्टल पर किसी व्यक्ति के टीकाकरण की स्थिति की जांच कर सकते हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह सेवा किसी को भी व्यक्ति के पंजीकृत मोबाइल नंबर और नाम डालने के उपरांत सहमति के लिए एक ओटीपी आने के बाद उसके टीकाकरण की स्थिति की जांच करने की अनुमति देती है। उन्होंने कहा कि इस सेवा का उपयोग एक सेवा प्रदाता - निजी संस्थाएं जैसे कि यात्रा एजेंसियां, कार्यालय, नियोक्ता, मनोरंजन एजेंसियां या आईआरसीटीसी जैसी सरकारी एजेंसियों द्वारा किया जा सकता है, जिनके लिए किसी व्यक्ति की टीकाकरण स्थिति की पुष्टि करना महत्वपूर्ण है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ आर एस शर्मा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अब कोविन से पूरी तरह से / आंशिक रूप से वैक्सीनेटेड बैज डाउनलोड करें और इसे अपने सभी सोशल मंचों पर अपने दोस्तों के साथ साझा करें। अपने परिवार और दोस्तों को आपका अनुसरण करने और ‘फाइट कोविड’ के लिये प्रोत्साहित करें।’’

यह सेवा व्यक्तियों के टीकाकरण की स्थिति को सत्यापित करने में मदद करती है। इस सेवा का उपयोग यात्रा एजेंसियों द्वारा किया जा सकता है और टीकाकरण करा चुके व्यक्तियों के लिए यात्रा की अनुमति देकर यात्रा को सुरक्षित बनाने में मदद करती है।

अधिकारी ने बताया कि नियोक्ता इस सेवा का उपयोग कर्मचारियों के टीकाकरण की स्थिति को सत्यापित करने और कार्यालयों, कार्यस्थलों आदि में कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सेवा देश में आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने में मदद करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं