लाइव न्यूज़ :

सेवा प्रदाता अब सहमति से कोविन पोर्टल पर किसी व्यक्ति के टीकाकरण की स्थिति की जांच कर सकते हैं

By भाषा | Updated: November 20, 2021 19:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविन पोर्टल पर एक ऐसी सेवा को चालू किया है, जिससे सेवा प्रदाता अब सहमति से कोविन पोर्टल पर किसी व्यक्ति के टीकाकरण की स्थिति की जांच कर सकते हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह सेवा किसी को भी व्यक्ति के पंजीकृत मोबाइल नंबर और नाम डालने के उपरांत सहमति के लिए एक ओटीपी आने के बाद उसके टीकाकरण की स्थिति की जांच करने की अनुमति देती है। उन्होंने कहा कि इस सेवा का उपयोग एक सेवा प्रदाता - निजी संस्थाएं जैसे कि यात्रा एजेंसियां, कार्यालय, नियोक्ता, मनोरंजन एजेंसियां या आईआरसीटीसी जैसी सरकारी एजेंसियों द्वारा किया जा सकता है, जिनके लिए किसी व्यक्ति की टीकाकरण स्थिति की पुष्टि करना महत्वपूर्ण है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि नई सुविधा, ‘अपने टीकाकरण की स्थिति को जानें’, एक अधिकृत संस्था द्वारा एक नागरिक के टीकाकरण की स्थिति और विवरण को सत्यापित करने और पुनः प्राप्त करने में मदद करेगी। जिन लोगों का टीकाकरण हो चुका हैं, वे भी सोशल मीडिया पर अपने टीकाकरण की स्थिति साझा कर सकते हैं और दूसरों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया, ‘‘अब अपना वैक्सीन बैज दिखाओ! कोविन पोर्टल के माध्यम से अपने टीकाकरण की स्थिति को अपने दोस्तों और परिवार के साथ दो आसान चरणों के साथ साझा करें: नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें; ओटीपी दर्ज करें। लोगों को टीका लगवाने और कोविड-19 को हराने के लिए प्रेरित करें।‘‘

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ आर एस शर्मा ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अब कोविन से पूरी तरह से / आंशिक रूप से वैक्सीनेटेड बैज डाउनलोड करें और इसे अपने सभी सोशल मंचों पर अपने दोस्तों के साथ साझा करें। अपने परिवार और दोस्तों को आपका अनुसरण करने और ‘फाइट कोविड’ के लिये प्रोत्साहित करें।’’

यह सेवा व्यक्तियों के टीकाकरण की स्थिति को सत्यापित करने में मदद करती है। इस सेवा का उपयोग यात्रा एजेंसियों द्वारा किया जा सकता है और यह टीकाकरण करा चुके व्यक्तियों के लिए यात्रा की अनुमति देकर यात्रा को सुरक्षित बनाने में मदद करती है।

अधिकारी ने बताया कि नियोक्ता इस सेवा का उपयोग कर्मचारियों के टीकाकरण की स्थिति को सत्यापित करने और कार्यालयों, कार्यस्थलों आदि में कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि यह सेवा देश में आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने में मदद करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए