लाइव न्यूज़ :

सेवा ही वास्तविक धर्म है: उपराष्ट्रपति

By भाषा | Updated: November 14, 2021 14:25 IST

Open in App

नेल्लोर (आंध्र प्रदेश), 14 नवंबर उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि सेवा ही वास्तविक धर्म है और इसके अलावा कोई भी चीज सुख प्रदान नहीं कर सकती।

उपराष्ट्रपति ने आंध्र प्रदेश के एसपीएस नेल्लोर जिले के वेंकटचलम में स्वर्ण भारत न्यास की 20वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। इस समारोह में गृह मंत्री अमित शाह ने भी शिरकत की।

इस मौके पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि सेवा ही वास्तविक धर्म है।

उन्होंने कहा, ''सेवा से बढ़कर कोई खुशी नहीं है। हमें खुशी है कि हमारे ट्रस्ट ने कई वर्षों में किसानों, महिलाओं और युवाओं के जीवन को बदलने में मदद की है।''

वेंकैया नायडू ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच की दूरी को कम करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा, ''कृषि हमारे देश की मूल संस्कृति है। हमें इस पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। देश का भविष्य युवा हैं और हमें उनका पोषण करने की जरूरत है। महिलाओं का सशक्तिकरण भी महत्वपूर्ण है।''

पद्म पुरस्कारों का उल्लेख करते हुए, उपराष्ट्रपति ने कहा कि समाज को प्रभावित करने वाली वास्तविक प्रतिभा और जमीनी स्तर के लोगों को पहचानने में एक नयी परंपरा स्थापित की गई है।

वेंकैया नायडू ने कहा, ''मैं इस संबंध में उत्कृष्ट काम करने के लिए भारत सरकार की सराहना करता हूं।''

गृह मंत्री अमित शाह ने भी अपने संबोधन में पद्म पुरस्कारों का उल्लेख किया और कहा कि अब ये पुरस्कार ''लोकतांत्रिक और पारदर्शी'' तरीके से दिए जा रहे हैं।

शाह ने कहा कि गृह मंत्री के रूप में मैंने पढ़ा था कि पिछले वर्षों में पद्म पुरस्कार कैसे दिए जाते थे। बिना किसी सिफारिश के कोई पुरस्कार नहीं दिया जाता था, फिर चाहे वह विधायक, सांसद, मंत्री या मुख्यमंत्री की सिफारिश हो। लेकिन अब, कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकता है और पुरस्कार योग्यता के आधार पर दिए जाते हैं। ”

उन्होंने कहा कि जनसेवा करने वाले जमीनी स्तर के लोगों को पहचाना और सम्मानित किया गया है।

गृह मंत्री ने कहा, ''कर्नाटक के एक सुदूर गांव की एक गरीब महिला का मामला एक बेहतरीन उदाहरण है। उसने वर्षों में हजारों पौधे उगाए। उसने कभी जूते भी नहीं पहने थे, लेकिन उसे इस साल पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। इस तरह अब योग्यता के आधार पर पद्म पुरस्कारों से सम्मानित जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया