दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर तकनीकी खराबी के कारण सेवा में एक घंटे का विलंब हुआ

By भाषा | Updated: September 11, 2021 21:55 IST2021-09-11T21:55:29+5:302021-09-11T21:55:29+5:30

Service delayed by an hour on Delhi Metro's Red Line due to technical snag | दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर तकनीकी खराबी के कारण सेवा में एक घंटे का विलंब हुआ

दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर तकनीकी खराबी के कारण सेवा में एक घंटे का विलंब हुआ

नयी दिल्ली, 11 सितंबर दिल्ली मेट्रो की व्यस्त रेड लाइन पर शनिवार को तकनीकी खराबी की वजह से सेवा में एक घंटे का विलंब हुआ।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बताया कि इस लाइन पर शाम चार बजकर करीब 50 मिनट पर सामान्य सेवा बहाल हुई।

रेड लाइन उत्तर पश्चिम दिल्ली के रिठाला को उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के शहीद स्थल (बस अड्डा) को जोड़ती है। इससे पहले दिन में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेड लाइन के एक खंड पर ऊपर से जा रही उपकरण लाइन (ओएचई) में कुछ खराबी आने के कारण सेवा में विलंब हुआ था। उन्होंने बताया कि समस्या को ठीक किया जा रहा है।

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने दोपहर तीन बजकर करीब 50 मिनट पर ट्विटर के जरिए मुसाफिरों को सूचित किया था। उसने ट्विटर पर कहा, “ रेड लाइन अपडेट.. शाहदरा और शास्त्री पार्क के बीच सेवा में देरी हो रही है। सभी अन्य लाइनों पर सामान्य सेवा जारी है।”

कई यात्रियों ने ट्रेन मिलने में देरी के कारण होने वाली परेशानी को ट्विटर पर साझा किया है।

डीएमआरसी ने शाम चार बजकर करीब 50 मिनट पर फिर से ट्वीट कर जानकारी दी कि लाइन पर सामान्य सेवा बहाल हो गई है।

बता दें कि शनिवार को दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। 46 साल के इतिहास में इस मानसून में सबसे ज्यादा बरसात हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Service delayed by an hour on Delhi Metro's Red Line due to technical snag

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे