लाइव न्यूज़ :

पद्म भूषण से सम्मानित व्यक्ति के घर चोरी के करने के मामले में नौकर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: March 17, 2021 22:03 IST

Open in App

नोएडा, 17 मार्च उत्तर प्रदेश के नोएडा में रहने वाले पद्म भूषण से सम्मानित मशहूर मूर्तिकार राम सुतार के घर में हुई चोरी के मामले में थाना सेक्टर 20 पुलिस ने बुधवार को उनके घरेलू नौकर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी किया हुआ 22 लाख 65 हजार रुपये नकद, पद्म भूषण व मंगोलिया देश द्वारा राम सुतार को मिला पदक, विदेशी मुद्रा, ज्वेलरी, बैग आदि बरामद किया है।

अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) लव कुमार ने बुधवार शाम को एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि नौ मार्च को थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 19 में रहने वाले पद्म भूषण से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त मूर्तिकार, राम सुतार के घर से उनके घरेलू नौकर मदन मोहन दास ने करीब 26 लाखों रुपये नकद व लाखों की ज्वेलरी तथा राम सुतार को मिले पद्म भूषण व मंगोलिया राष्ट्र से मिले पदक आदि चोरी कर लिए थे।

उन्होंने बताया कि इस वारदात की जांच के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई थी।

कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने मदन मोहन तथा उसके साथी लोकेश को गिरफ्तार कर लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र