लाइव न्यूज़ :

पंजाब में सीरम सर्वेक्षण 6 ये 17 साल आयु वग्र के बच्चों पर ध्यान केंद्रित करेगा

By भाषा | Updated: July 20, 2021 20:40 IST

Open in App

चंडीगढ़, 20 जुलाई पंजाब सरकार ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की संभावित तीसरी लहर से पहले यह सीरम सर्वेक्षण की शुरूआत करेगी और विशेष रुप से इसमें छह से 17 साल के बच्चों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा ।

यह सर्वेक्षण इसी महीने शुरू होगा । सीरम सर्वेक्षण या सीरम प्रसार अध्ययन रक्त के नमूनों के माध्यम से एकत्रित एंटीबॉडी के विश्लेषण पर आधारित होता है।

एक सरकारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि 18 साल से कम उम्र के लोगों में संक्रमण की व्यापकता का आकलन करने के उद्देश्य से सीरम सर्वेक्षण के परिणाम का उपयोग आगे स्थानीय प्रतिबंधों को निर्धारित करने के लिए किया जाएगा क्योंकि राज्य तीसरी लहर के लिए तैयार है ।

उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रतिबंधों के लिए जीआईएस आधारित निगरानी और रोकथाम उपकरणों का इस्तेमाल किया जायेगा ।

कोविड-19 पर पंजाब की विशेषज्ञ समिति के अध्यक्ष डॉ के के तलवार ने कहा कि पहले और दूसरे लहर में जो लोग संक्रमित हुये थे उनमें से 10 प्रतिशत लोगों की उम्र 18 साल से कम थी । हालांकि, इन अनुमानों की पुष्टि के लिये कोई पुख्ता डेटा बेस नहीं है ।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संभावित तीसरी लहर में बच्चों में संक्रमण के और अधिक मामलों से निपटने की तैयारी कर रही है।

मुख्यमंत्री ने राज्य के प्रत्येक जिले में एक-एक बाल रोग इकाई और प्रदेश स्तर पर बाल रोग के लिये एक उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने का भी आदेश दिया।

मुख्यमंत्री ने संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर 331 करोड़ रुपये की घोषणा की जो पहले से आपात कोविड प्रतिक्रिया के आवंटित धन राशि के अतिरिक्त है ।

सिंह ने कहा कि सरकार प्रत्येक जिले में तरल मेडिकल ऑक्सीजन भंडारण टैंक स्थापित करेगी ताकि यह सुनिश्चित की जा सके कि जीवन रक्षक गैस की उपलब्धता हमेशा रहे ।

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आईसीयू बिस्तरों की संख्या 142 तक बढा दी गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल