लाइव न्यूज़ :

सीरम इंस्टीट्यूट ने कोविशील्ड को बूस्टर खुराक के तौर पर मंजूरी देने का औषधि नियामक से अनुरोध किया

By भाषा | Updated: December 1, 2021 21:25 IST

Open in App

(पायल बनर्जी)

एक दिसंबर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने औषधि नियामक से कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए कोविशील्ड को बूस्टर डोज के तौर पर मंजूरी देने का अनुरोध किया है।

संस्थान ने कहा है कि देश में टीके का पर्याप्त भंडार है और संक्रमण के नए स्वरूप को देखते हुए बूस्टर खुराक की जरूरत है।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय औषधि नियामक (डीसीजीआई) को भेजी एक अर्जी में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) में सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने कहा कि ब्रिटेन की औषधि एवं स्वास्थ्य देखभाल उत्पाद नियामक एजेंसी ने पहले ही एस्ट्राजेनेका की बूस्टर खुराक को मंजूरी दे दी है।

माना जा रहा है कि सिंह ने अपने पत्र में कहा है कि जब पूरा विश्व महामारी के हालात के जूझ रहा है ,कई देशों ने कोविड-19टीके की बूस्टर खुराक देनी शुरू कर दी है।

एक आधिकारिक सूत्र ने पत्र के हवाले से कहा,‘‘ हमारे देश के लोग साथ ही दूसरे देशों के लोग जिन्हें कोविशील्ड की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं,वे लगातार हमारी कंपनी से बूस्टर खुराक की मांग कर रहे हैं। आप जानते हैं कि अब हमारे देश में कोविशील्ड की कोई कमी नहीं है और महामारी के जारी हालात तथा संक्रमण के नए स्वरूप सामने आने के बाद ऐसे लोग बूस्टर खुराक की मांग कर रहे हैं जिन्हें टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी हैं।’’

केंद्र सरकार ने संसद को सूचित किया है कि टीकाकरण पर राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह और कोविड-19के लिए टीका प्रशासन पर राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह बूस्टर खुराक की आवश्यकता और औचित्य के वैज्ञानिक प्रमाणों पर विचार कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल