लाइव न्यूज़ :

सीरम इंस्टीट्यूट सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के लिए पोलियो टीके की आपूर्ति करेगा

By भाषा | Updated: September 14, 2021 17:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) इस महीने से सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के लिए केंद्र सरकार को ‘निष्क्रिय’ पोलियो टीके (आईपीवी) की आपूर्ति शुरू करने के साथ ऐसा करने वाली पहली स्वदेशी कंपनी बन जाएगी। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने हाल में आईपीवी टीके की 54 लाख खुराकों के लिए एसआईआई को खरीद का ऑर्डर दिया है। अब तक सरकार सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम में आईपीवी की आपूर्ति के लिए विदेशी दवा कंपनी सनोफी पर निर्भर थी।

एसआईआई में सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने हाल में स्वास्थ्य मंत्रालय को सूचित किया, ‘‘मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि हमारी कंपनी ‘सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया’ केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को इनएक्टिवेटेड पोलियोमाइलाइटिस वैक्सीन (आईपीवी) की आपूर्ति करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है जो हमारे देश के बच्चों को पोलियोमाइलाइटिस रोग से बचाएगी।’’

एसआईआई की आईपीवी को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) से दुनिया के विभिन्न देशों में आपूर्ति के लिए पूर्व अनुमति मिली हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सनोफी को भी आईपीवी की 36 लाख खुराक की आपूर्ति का ऑर्डर दिया है।

सिंह ने अपने पत्र में कहा है, ‘‘यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि कोविड-19 टीकों के अलावा कई अन्य जीवन रक्षक टीकों के साथ-साथ, हमारा देश अब आईपीवी में भी आत्मनिर्भर है और हम प्रधानमंत्री के ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान की तर्ज पर आगे बढ़ रहे हैं।’’ स्वास्थ्य मंत्रालय की आवश्यकता के अनुसार टीकाकरण कार्यक्रम के लिए शीघ्र ही आईपीवी की पहली खेप जीएमएसडी (सरकारी मेडिकल स्टोर डिपो) को आपूर्ति की जाएगी।

भारत को आधिकारिक तौर पर 2014 में पोलियो मुक्त घोषित किया गया था, लेकिन देश में टीकाकरण कार्यक्रम जारी है। आईपीवी को नवंबर 2015 में शुरू में छह राज्यों में पेश किया गया था, जिसे अप्रैल 2016 तक पूरे देश में विस्तारित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos