लाइव न्यूज़ :

सीरम इंस्टीट्यूट ने कोविड के टीके कोवोवैक्स के लिए डीसीजीआई की मंजूरी मांगी

By भाषा | Updated: October 29, 2021 19:59 IST

Open in App

(पायल बनर्जी)

नयी दिल्ली,29 अक्टूबर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने आपात स्थिति में सीमित उपयोग के लिए कोविड-19 का टीके ‘कोवोवैक्स’ का महाराष्ट्र में अपने मंजरी विनिर्माण स्थल पर उत्पादन करने को लेकर शुक्रवार को भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) की मंजूरी मांगी। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी

कंपनी ने भारतीय वयस्कों पर दूसरे/तीसरे चरण की क्लिनिकल अध्ययन रिपोर्ट, नोवावैक्स यूके की अंतरिम रिपोर्ट और यूएसए-मेक्सिको तीसरे चरण का क्लिनिकल अध्ययन तथा डीसीजीआई कार्यालय द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब सौंपा है।

समझा जाता है कि एसआईआई के सरकार एवं नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने डीसीजीआई को भेजे आवेदन में कहा है कि अध्ययन डेटा से सुरक्षा की कोई चिंता नहीं पैदा हो रही है और कोवोवैक्स वयस्क आबादी के लिए सुरक्षित है।

एक आधिकारिक सूत्र ने आवेदन में सिंह द्वारा कही गई बातों को उद्धृत करते हुए कहा, ‘‘हमारे कोवोवैक्स की मंजूरी और इसकी उपलब्धता कोविड-19 महामारी से लड़ने की भारत की क्षमता को और मजबूत करेगी तथा हमारे प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के आह्वान के अनुरूप टीका सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।’’

आवेदन में बताया गया है कि भारत में दूसरे/तीसरे चरण के अध्ययन में 1400 से अधिक प्रतिभागियों को टीके की कम से कम एक खुराक दी गई और अब तक सुरक्षा से जुड़ी कोई चिंता जाहिर नहीं की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू