लाइव न्यूज़ :

एसआईआई के सीईओ अदार पूनावाला को ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा, केंद्रीय गृह मंत्रालय का फैसला

By भाषा | Updated: April 28, 2021 21:44 IST

पुणे स्थित एसआईआई में सरकार एवं नियमन कार्य के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने 16 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर पूनावाला को सुरक्षा देने का आग्रह किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र सरकार ने यह फैसला किया है।पूनावाला को ‘संभावित खतरे’ को देखते हुए उन्हें सुरक्षा दी गई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सशस्त्र कमांडो हर वक्त पूनावाला के साथ रहेंगे।

नई दिल्लीः सीरम इंस्ट्टीयूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के सीईओ अदार पूनावाला को ‘संभावित खतरे’ को देखते हुए पूरे देश में ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। पूनावाला का एसआईआई देश में कोविड- रोधी टीके का उत्पादन कर रहा है। पुणे स्थित एसआईआई में सरकार एवं नियमन कार्य के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने 16 अप्रैल को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखकर पूनावाला को सुरक्षा देने का आग्रह किया था जिसके बाद केंद्र सरकार ने यह फैसला किया है।

अधिकारियों के मुताबिक, पूनावाला को ‘संभावित खतरे’ को देखते हुए उन्हें सुरक्षा दी गई है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के सशस्त्र कमांडो हर वक्त पूनावाला के साथ रहेंगे और वे कारोबारी के साथ तब भी रहेंगे जब वह देश के किसी भी हिस्से की यात्रा कर रहे होंगे।

अधिकारियों ने बताया कि ‘वाई’ श्रेणी की सुरक्षा के तहत पूनावाला के साथ करीब 4-5 सशस्त्र कमांडो रहेंगे। भारत में लगाए जा रहे दो कोविड-19 रोधी टीकों में से ‘कोविशील्ड’ टीके का विनिर्माण एसआईआई कर रहा है। दूसरे टीके ‘कोवैक्सीन’ को भारत बायोटेक ने बनाया है।

अपने पत्र में सिंह ने कहा था कि कोविड-19 टीके की आपूर्ति को लेकर विभिन्न समूहों से पूनावाला को धमकियां मिल रही हैं। सिंह ने यह भी कहा था, “ हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जावान नेतृत्व में भारत सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलकर कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ रहे हैं।” 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोवाक्सिननरेंद्र मोदीअमित शाहमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे