लाइव न्यूज़ :

सीरम इंस्टीट्यूट में आग दुर्घटना थी या जानबूझकर लगाई गई, जांच के बाद स्पष्ट होगा : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: January 22, 2021 19:00 IST

Open in App

पुणे, 22 जनवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के परिसर में आग लगना दुर्घटना थी या किसी ने जानबूझकर ऐसा किया था, यह जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा।

इंस्टीट्यूट के मंजरी परिसर में निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत में बृहस्पतिवार को लगी आग में पांच मजदूरों की मौत हो गई।

घटनास्थल का दौरा करने के बाद पत्रकारों से ठाकरे ने कहा, ‘‘जांच पूरी होने दें। अभी कुछ भी कहना सही नहीं है। जांच पूरी होने के बाद हमें पता चलेगा कि यह दुर्घटना थी या जानबूझकर किया गया था।’’

इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा कि आग लगने से कोविशील्ड टीके के उत्पादन पर कोई असर नहीं हुआ है लेकिन रोटावायरस और बीसीजी (टीबी) टीका उत्पादन इकाइयां क्षतिग्रस्त हुई हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘आग लगने से करीब 1,000 करोड़ रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ है।’’

गौरतलब है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मंजरी परिसर में ही कोविड-19 के टीके कोविशील्ड का उत्पादन हो रहा है। इस टीके का भारत सहित अन्य कई देशों में भी उपयोग हो रहा है। जिस इमारत में आग लगी थी वह कोविशील्ड उत्पादन ईकाई से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल