लाइव न्यूज़ :

सीरम इंस्टीट्यूट आग : तीन सरकारी एजेंसियों ने शुरू की जांच

By भाषा | Updated: January 22, 2021 16:37 IST

Open in App

पुणे, 22 जनवरी महाराष्ट्र की तीन सरकारी एजेंसियों के अग्निशमन विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के परिसर में आग लगने और उसमें पांच लोगों की मौत की घटना की जांच शुक्रवार से शुरू कर दी है।

पुणे महानगरपालिका (पीएमसी), पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए), महाराष्ट्र औद्यागिक विकास निगम (एमआईडीसी) के अग्निशमन विभाग के प्रमुख इस संयुक्त जांच दल का हिस्सा होंगे।

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मंजरी परिसर में बृहस्पतिवार को एक निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत में आग लगने से संविदा पर काम करने वाले पांच मजदूरों की जलकर मौत हो गई। टीका बनाने वाले सबसे बड़ी कंपनी के परिसर में सेज-3 इलाके में लगी आग में इमारत की ऊपरी दो मंजिलों को नुकसान पहुंचा है।

पीएमआरडीए के मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेन्द्र पोटफोड़े ने बताया कि पीएमसी के योजना एवं विकास प्राधिकरण के अधिकारी और एमआईडीसी, सभी साथ मिलकर इमारत में आग लगने के कारणों का पता लगाएंगे।

जोन 5 की पुलिस उपायुक्त नम्रता पाटिल ने बताया कि हदप्सार थाने ने दुर्घटना और जलने के कारण मौत होने का मामला दर्ज किया है।

पोटफोड़े ने बताया, ‘‘आज हम देख रहे हैं कि पूरी मंजिल (चौथी और पांचवीं) क्षतिग्रस्त हो गई है। हम आग लगने के कारण और आग कैसे फैली इसकी जांच कर रहे हैं।’’ उन्होंने बताया कि आग में कई तरह के उपकरण भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सभी एजेंसियों से मिले तथ्यों के आधार पर निष्कर्ष निकाला जाएगा कि आग कैसे लगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल