लाइव न्यूज़ :

सीरम इंस्टीट्यूट में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगी थी : अजीत पवार

By भाषा | Updated: February 12, 2021 16:33 IST

Open in App

पुणे, 12 फरवरी महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ने शुक्रवार को कहा कि यहां पिछले महीने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) में ‘‘शॉर्ट सर्किट’’ के कारण आग लगी थी।

एसआईआई के यहां मंजरी परिसर में स्थित पांच मंजिला इमारत में 21 जनवरी को आग लगने की इस घटना में पांच श्रमिकों की मौत हो गई थी। हालांकि, आग की वजह से कोविशील्ड टीके का उत्पादन प्रभावित नहीं हुआ।

पवार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने घटना के बाद जिलाधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में संस्थान का दौरा किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘परिसर में जहां आग लगी थी, वह खाली था और वहां कामकाज जारी था। यह एक निजी संस्थान है और वे लोग अपना ऑडिट कर रहे हैं। सरकार भी जांच कर रही है। शार्ट सर्किट के अलावा आग लगने की कोई और वजह नहीं थी।’’

कोविड-19 टीकाकरण अभियान के बारे में पवार ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुरूआत में बयान दिया था कि केंद्र सभी लोगों को टीका मुहैया कराएगा।

पवार ने कहा , ‘‘बाद में उन्होंने यह बयान दिया कि वे पैरामेडिकल कर्मी और सुरक्षा बलों सहित तीन करोड़ लोगों को टीका उपलब्ध कराएंगे। और अब, उन्होंने एक बयान में कहा है कि 30 करोड़ लोगों को टीका दिया जाएगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘स्वास्थ्य मंत्री अलग-अलग बयान दे रहे हैं, लेकिन यदि आप राज्य सरकार का विचार जानना चाहते हैं तो हर राज्य को ऐसा महसूस हो रहा कि टीका मुहैया कराना केंद्र की जिम्मेदारी है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यदि सभी राज्य केंद्र से अनुरोध करेंगे तो उसे उनकी मांग माननी पड़ेगी।’’

इस बीच, पवार ने दोहराया कि महामारी के मद्देनजर छत्रपति शिवाजी के जन्म दिवस पर शिव जयंती सादे तरीके से मनाई जानी चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘समारोहों के लिए किसी भी स्थान पर 100 से अधिक लोगों को एकत्र नहीं होना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू