लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु के सीरोसर्वेक्षण में 66 फीसदी आबादी में कोविड-19 प्रतिरोधी क्षमता पाई गई

By भाषा | Updated: July 31, 2021 16:32 IST

Open in App

चेन्नई, 31 जुलाई तमिलनाडु में जुलाई में तीसरे क्रॉस सेक्शनल सीरोसर्वेक्षण में 26 हजार से अधिक लिए गए नमूनों से पता चलता है कि कम से कम 66.2 फीसदी आबादी में सार्स-कोव-2 के प्रति रोग प्रतिरोधी क्षमता विकसित हो गई है। इसी वायरस के कारण कोविड-19 होता है।

26,610 नमूनों में से 17,624 में सार्स-कोव-2 के खिलाफ आईजीजी (इम्यूनोग्लोबुलिन जी) प्रतिरोधी क्षमता विकसित हुई है।

कुल सीरो प्रबलता जहां 66.2 फीसदी रही वहीं सर्वाधिक सीरो पॉजिटिविटी विरूधुनगर जिले में 84 फीसदी थी, जबकि पश्चिम तमिलनाडु के इरोड में सबसे कम 37 फीसदी रही। राज्य के 888 क्लस्टर में जन स्वास्थ्य एवं एहतियाती चिकित्सा निदेशालय की तरफ से कराए गए सीरोसर्वेक्षण में यह जानकारी सामने आई।

इसे शनिवार को यहां राज्य के चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्री मा सुब्रमण्यन ने प्रधान स्वास्थ्य सचिव डॉ. जे. राधाकृष्णन और जन स्वास्थ्य एवं एहतियाती चिकित्सा निदेशक डॉ. टी. एस. सेल्वाविनयांगम की मौजूदगी में जारी किया।

पहले कराए गए सीरोसर्वेक्षण में अक्टूबर/नवंबर 2020 में सीरोपॉजिटिविटी 31 फीसदी थी जबकि अप्रैल 2021 में दूसरे सर्वेक्षण में यह 29 फीसदी थी।

इसने कहा कि तीसरे सर्वेक्षण में 66.2 फीसदी सीरोपॉजिटिविटी सामने आने के कई कारण हो सकते हैं जिनमें तमिलनाडु में कोविड-19 की दूसरी लहर के कम होने के दौरान कराया जाना भी एक कारण हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल