लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में बच्ची की हत्या मामले की जांच में गंभीर खामियां: एनसीपीसीआर

By भाषा | Updated: December 19, 2020 20:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर राष्ट्र बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने शनिवार को कहा कि ओडिशा में बच्ची के अपहरण एवं हत्या के मामले में पुलिस की जांच में गंभीर खामियां हैं और ऐसे में जांच अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रदेश के नयागढ़ जिले के जादूपुर गांव में गत 14 जुलाई को पांच साल की बच्ची लापता हो गई थी। कुछ दिनों बाद उसका शव बरामद किया गया था।

एनसीपीसीआर ने एक बयान में कहा कि उसने जिले के पुलिस अधीक्षक और जिला अधिकारी को पत्र जारी कर इस मामले में जांच के लिए कहा था और पीड़िता की उम्र के प्रमाणपत्र और प्राथमिकी की प्रति जैसे कई दस्तावेज भी मांगे थे।

उसने कहा कि पुलिस अधीक्षक और जिला अधिकारी की ओर से सौंपे गए तथ्यों को अध्ययन करने के बाद पाया गया कि पुलिस की ओर से की गई जांच में गंभीर खामियां हैं तथा इस गंभीर मामले की जांच में अनावश्यक रूप से देरी की गई।

आयोग ने कहा कि जांच अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह