लाइव न्यूज़ :

गठबंधन और नेतृत्व के मुद्दे पर गंभीर प्रयास किए जाने चाहिए: बघेल

By भाषा | Updated: October 9, 2021 23:51 IST

Open in App

रायपुर, नौ अक्टूबर भाजपा के खिलाफ विपक्ष का नेतृत्व करने को लेकर हुए ट्विटर जंग के एक दिन बाद शनिवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि गठबंधन और नेतृत्व के मुद्दे पर गंभीर प्रयास किए जाने चाहिए और यह निर्णय सतही तौर पर नहीं हो सकता है।

बघेल ने शनिवार को दिल्ली रवाना होने से पहले रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि वह रविवार को वाराणसी में पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाद्रा की एक रैली में शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बघेल को वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

शुक्रवार को उनके ट्वीट पर ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी तृणमूल कांग्रेस के जवाब के सबंध में बघेल से पूछा गया तब उन्होंने कहा कि 'इस पर बयान पहले ही दिया जा चुका है। जहां तक ​​गठबंधन और नेतृत्व का संबंध है, गंभीर प्रयास किए जाने चाहिए। इसे सतही तौर पर तय नहीं किया जा सकता है।'

जाने-माने चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ट्वीट के बाद, बघेल ने शुक्रवार को ट्वीट किया था कि कांग्रेस के चुनाव नहीं जीत पाने वाले नेताओं को अपने पाले में मिलाकर 'राष्ट्रीय विकल्प' बनने की उम्मीद कर रहे लोगों को बहुत निराशा होगी क्योंकि राष्ट्रीय स्तर पर विकल्प के मुद्दे का कोई त्वरित समाधान नहीं हो सकता।

बघेल ने कांग्रेस की पूर्व सांसद और महिला इकाई की प्रमुख सुष्मिता देव तथा गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुईजिन्हो फालेरियो को तृणमूल में शामिल किए जाने का संकेत करते हुए यह कही थी।

बघेल के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस ने बघेल की टिप्पणी को 'आलाकमान को खुश करने का घटिया प्रयास' कहा था।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी घटना को लेकर बघेल ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा और सवाल किया कि केंद्र और पार्टी के नेता इस मामले पर चुप क्यों हैं।

बघेल ने कहा, ‘‘भाजपा का रुख किसान विरोधी रहा है। वह किसानों को रौंद (लखीमपुर खीरी घटना का हवाला देते हुए) भी देते हैं और उन्हें उसका खेद नहीं है। अभी तक केंद्र सरकार और भाजपा नेताओं ने इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया है।’’

देश में कोयले की कमी की खबरों को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के अधिकारी पूरी स्थिति पर नजर रख रहे हैं और राज्य में इसकी पर्याप्त आपूर्ति (बिजली संयंत्रों को) सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो