लाइव न्यूज़ :

दो लोगो की हत्या और दो पर जानलेवा हमला करने वाला सीरियल किलर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 30, 2021 21:47 IST

Open in App

जयपुर, 30 सितम्बर राजस्थान पुलिस ने अल़वर जिले की राजगढ़ थाना क्षेत्र से एक ही रात में हत्या एवं हत्या के प्रयास की चार वारदातों को अंजाम देने वाले सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शाहरूख उर्फ गट्टू मेव (22) ने गत रविवार को एक ही रात में अपने ही गांव छिलौडी के दो लोगो की हत्या कर दी और दो को मरा समझकर छोड दिया था।

अलवर पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम ने बृहस्पतिवार को बताया कि रविवार की शाम से रात तक आरोपी शाहरूख उर्फ गटटू ने गांव के ही चार लोगों पर जानलेवा हमला किया। उनमें दो की जान चली गई और दो गम्भीर अवस्था मे है।

उन्होंने बताया कि आरोपी ने सम्पत राम बैरवा को खेत की तारबंदी करने की बात कह कर अपने साथ ले गया और धारदार हथियार व लाठी-रोड से उसपर हमला कर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि उसी शाम गांव के ही प्रभुदयाल जाटव को प्याज के खेत दिखाने की बात कहकर मोटरसाईकिल से ले गया और बीच खेत में ले जाकर पीछे से हाथ एवं रुमाल से गला घोट दिया। बेहोश हो जाने पर प्रभुदयाल को मरा समझ कर छोड कर चला गया।

उन्होंने बताया कि उसी रात को आरोपी ने एक मकान पर चौकीदारी कर रहे जयराम यादव पर सोते समय धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने के बाद जंगल में खेत पर सो रहे जगदीश यादव पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसे भी मृत समझ छोडकर चला गया।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में राजगढ़ थाने में हत्या, हत्या का प्रयास व एससी/एसटी एक्ट के तहत चार अभियोग पंजीबद्ध किये गये। जांच के लिए एक पुलिस दल गठित किया गया

दल ने फरार हत्यारे शाहरूख उर्फ गट्टू को त्वरित कार्रवाई करते गिरफ्तार किया।

गौतम ने बताया कि आरोपी से जब्त हथियार से फिंगर प्रिन्ट साक्ष्य संकलित किये गये। आरोपी से पूछताछ जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे