लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 30 सितंबर का दिन: जोधपुर मंदिर में इस वजह से हो गई थी 224 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 30, 2018 08:15 IST

सिर्फ महाराष्ट्र के लातूर में ही नहीं पश्चिमी इंडोनेशिया में भी रिक्टर पैमाने पर 7.6 वेग का भूकंप आने से 1100 लोगों की मौत हो गई थी।

Open in App

नई दिल्ली, 30 सितंबर: साल के नौवें महीने का यह आखरी दिन इतिहास में दो दुखद घटनाओं के साथ दर्ज है। दरअसल 1993 में 30 सितंबर को महाराष्ट्र के लातूर में भीषण भूकंप आया था और वह भी 30 सितंबर का ही दिन था जब जोधपुर के एक मंदिर में भगदड़ मचने से सैकड़ों श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।

देश दुनिया के इतिहास में 30 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 

1870 : फ्रांस के भौतिक विज्ञानी ज्यां पेरिन का जन्म । उन्हें 1926 में भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

1988 : सूर्य के कोरोना की पहली तस्वीरें साइंस मैगजीन के कवर पर पहली बार प्रकाशित की गईं। स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के प्रो. आर्थर वाल्कर ने एक्स रे और पतली फिल्म वाले टेलीस्कोप का इस्तेमाल कर यह तस्वीरें लीं। 1993 : महाराष्ट्र के लातूर में भूकंप से 10000 लोगों की मौत। अपुष्ट खबरों में 28000 लोगों के मारे जाने की बात कही गई। भूकंप का केन्द्र जबलपुर के 350 मील दक्षिणपश्चिम में था। 1994 : अंतरिक्ष शटल एन्डेवर छह अंतरिक्षयात्रियों के साथ 11 दिन के अभियान पर रवाना।

1996 : तमिलनाडु के राजधानी शहर मद्रास का नाम बदलकर चेन्नई कर दिया गया। 

1996 : श्रीलंका की सेना ने तमिल छापामारों के एक गढ़ पर कब्जा किया। आठ दिन के संघर्ष में 900 लोगों की मौत।

2000 : आस्ट्रेलिया की मैरी जोन्स सिडनी ओलंपिक में महिलाओं की 1600 मीटर रिले में स्वर्ण और 400 मीटर रिले में कांस्य पदक जीतकर किसी एक ओलंपिक की पांचों ट्रैक स्पर्धाओं में पदक जीतने वाली पहली महिला बनीं। हालांकि आईओसी ने स्टेरॉयड के इस्तेमाल के कारण जोन्स के 5 पदक वापस ले लिए। 2005 : डेनमार्क के एक अखबार ने पैगम्बर मोहम्मद साहब का कार्टून छापा, जिसका दुनियाभर के मुसलमानों ने कड़ा विरोध किया।

2008 : जोधपुर के एक हिंदू मंदिर में एकत्र हजारों श्रद्धालुओं में बम की अफवाह फैसले से मची भगदड़ में 224 लोगों की मौत। 

2009 : पश्चिमी इंडोनेशिया में रिक्टर पैमाने पर 7.6 वेग का भूकंप आने से 1100 लोगों की मौत।  

टॅग्स :हिस्ट्रीराजस्थानश्री लंका
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट20 साल की नर्सिंग छात्रा की गला रेतकर हत्या, पिता ने कहा-महेंद्रगढ़ के उपेंद्र कुमार ने बेटी का अपहरण कर किया दुष्कर्म और लाडो को मार डाला

विश्व1 December, 2025: नगालैंड भारत का 16वां राज्य बना, मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नेतृत्व में अश्वेत आंदोलन?, एक दिसंबर की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं

क्रिकेटटीम इंडिया से बाहर, 10 चौका, 8 छक्का, 50 गेंद और नाबाद 113 रन?, त्रिपुरा बॉलर पर टूटे इशान किशन

विश्वकौन हैं 65-वर्षीय श्रीलंकाई महिला रशीना?, 18 साल तक कराची में अवैध विदेशी रही और जुर्माना भरने के लिए 22 लाख पाकिस्तानी रुपये नहीं...

भारतमेहमान पंछियों के लिए ­झील बनी कब्रगाह

भारत अधिक खबरें

भारतकथावाचक इंद्रेश उपाध्याय और शिप्रा जयपुर में बने जीवनसाथी, देखें वीडियो

भारत2024 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव, 2025 तक नेता प्रतिपक्ष नियुक्त नहीं?, उद्धव ठाकरे ने कहा-प्रचंड बहुमत होने के बावजूद क्यों डर रही है सरकार?

भारतजीवन रक्षक प्रणाली पर ‘इंडिया’ गठबंधन?, उमर अब्दुल्ला बोले-‘आईसीयू’ में जाने का खतरा, भाजपा की 24 घंटे चलने वाली चुनावी मशीन से मुकाबला करने में फेल

भारतजमीनी कार्यकर्ताओं को सम्मानित, सीएम नीतीश कुमार ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की

भारतसिरसा जिलाः गांवों और शहरों में पर्याप्त एवं सुरक्षित पेयजल, जानिए खासियत