18 सितंबर : कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह

By भाषा | Updated: September 18, 2021 11:31 IST2021-09-18T11:31:56+5:302021-09-18T11:31:56+5:30

September 18: Witness of many important events | 18 सितंबर : कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह

18 सितंबर : कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह

नयी दिल्ली, 18 सितंबर साल के नौवें महीने का 18वां दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ इतिहास के पन्नों में बंद है। 1812 में इसी दिन मास्को में आग लगने से शहर का एक बड़ा हिस्सा तबाह हो गया था और करीब 12 हजार लोगों की मौत हुई थी।

वहीं, 18 सितंबर 2016 को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकवादी हमला हुआ था, जिसमें कई जवान शहीद हो गए थे।

देश दुनिया के इतिहास में 18 सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1180 : फिलिप असस्टस फ्रांस के राजा बने।

1615 : थामस रोए इंग्लैंड के सम्राट जेम्स प्रथम के प्रतिनिधि के तौर पर मुगल बादशाह जहांगीर से मुलाकात करने सूरत पहुंचे।

1803 : अंग्रेजों ने पुरी पर कब्जा किया।

1810 : चिली ने स्पेन से अलग होने की घोषणा की।

1812 : मास्को में आग लगने से शहर का बड़ा हिस्सा तबाह, 12 हजार लोगों की मौत।

1851 : न्यूयार्क टाइम्स अखबार का प्रकाशन शुरू।

1919 : हालैंड में महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला।

1926 : अमेरिका के मियामी में चक्रवाती तूफान, ढाई सौ से ज्यादा की मौत।

1961 : तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1967 : नगालैंड ने अंग्रेजी को आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया।

1986 : महिला विमान चालकों ने पहली बार बम्बई से गोवा के बीच जेट विमान उड़ाया।

1988 : बर्मा का संविधान रद्द किया गया।

2003 : अगरतला और ढाका के बीच पहली बस सेवा शुरू।

2016 : जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास स्थित भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें कई जवान शहीद हो गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: September 18: Witness of many important events

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे