लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में अलगाववादी नेता अशरफ सहराई का निधन

By भाषा | Updated: May 5, 2021 14:26 IST

Open in App

जम्मू पांच मई जम्मू-कश्मीर में जन सुरक्षा कानून (पीएसए) के तहत पिछले वर्ष जुलाई में हिरासत में लिए गए अलगाववादी नेता मोहम्मद अशरफ सहराई का बुधवार को एक अस्पताल में निधन हो गया।

अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। वह 77 वर्ष के थे।

सहराई हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के कट्टरपंथी धड़े के नेता सैयद अली शाह गिलानी के करीबी माने जाते थे।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार की शाम को सहराई की तबीयत अचानक बिगड़ जाने के बाद उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

गिलानी के स्थान पर तहरीक-ए-हुर्रियत का अध्यक्ष बनने वाले सहराई की कोविड-19 रैपिड एंटीजन जांच की गयी जिसमें रिपोर्ट निगेटिव आई थी। उनकी आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट का इंतजार है।

अधिकारियों के मुताबिक, सहराई को सांस लेने में परेशानी हो रही थी और उनका ऑक्सीजन स्तर भी कम था। उन्हें कोविड-19 जैसे लक्षण थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारत अधिक खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं