लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर में अब भी आतंकवादियों को ऑक्सीजन दे रहे अलगाववादी तत्व: डीजी पुलिस

By भाषा | Updated: August 11, 2021 21:25 IST

Open in App

जम्मू, 11 अगस्त जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने बुधवार को कहा कि आतंकवादियों के समर्थक अलगाववादियों की सैकड़ों संपत्तियां जब्त की गई हैं और ऐसे तत्व अब भी केंद्र शासित प्रदेश में आतंकी संगठनों को “ऑक्सीजन दे रहे हैं।”

सिंह ने चेतावनी दी है कि आतंकवादियों के समर्थकों को छोड़ा नहीं जाएगा। डीजीपी ने किश्तवाड़ जिले का दौरा कर स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सिंह ने मीडिया से कहा कि जम्मू कश्मीर के 14 जिलों में जमात ए इस्लामी के सदस्यों पर हाल में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की छापेमारी सफल हुई थी।

पुलिस महानिदेशक ने कहा, “जमात, हुर्रियत और अन्य अलगाववादी तत्व जम्मू कश्मीर में बेहद सक्रिय रहे हैं। वास्तव में वह लम्बे समय तक आतंक की मशीनरी को चलाने के लिए जिम्मेदार हैं। वह अब भी कुछ गतिविधियों में शामिल हैं जिससे आतंकी संगठनों को ऑक्सीजन मिल सके और जम्मू कश्मीर में आतंक के ढांचे को सहारा दिया जा सके।”

उन्होंने कहा कि पुलिस और अन्य सुरक्षा बल ऐसे सभी तत्वों पर नजर रखे हुए हैं और एनआईए ने पुलिस के साथ समन्वय कर इस संबंध में कई स्थानों पर बड़ी संख्या में छापेमारी की। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एनआईए की छापेमारी को केंद्र द्वारा “अपने ही पाले में किया गया गोल” करार दिया था।

इस बाबत सवाल पूछे जाने पर सिंह ने कहा, “कुछ लोगों द्वारा दिए गए गैर जिम्मेदाराना बयान का यह मतलब नहीं है कि पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां लोगों को परेशान करने के लिए हैं।” उन्होंने कहा, “हम असल में वहां लोगों की सहायता करने और बेहतर सुरक्षा वातावरण बनाने के लिए हैं लेकिन जो आतंकवाद का समर्थन कर रहे हैं उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा।”

जमात ए इस्लामी के सदस्यों की संपत्ति जब्त करने के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि यह पहले ही हो चुका है क्योंकि जमात पर प्रतिबंध लगने के बाद बड़ी संख्या में संपत्ति जब्त की गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए