लाइव न्यूज़ :

सभी चिकित्सा केंद्रों में बच्चों के लिए अलग से कोविड वार्ड बनाए जाएं : धामी

By भाषा | Updated: July 9, 2021 15:22 IST

Open in App

देहरादून, नौ जुलाई उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर सभी जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में बच्चों के वार्ड सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं इस माह के अंत तक करने के निर्देश दिए हैं।

धामी ने अधिकारियों को ये निर्देश महामारी से बचाव के वास्ते व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को आयोजित एक बैठक में दिए।

उन्होंने कहा कि सभी जिला अस्पतालों, सीएचसी, पीएचसी में पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन, आईसीयू, वेंटिलेटर की व्यवस्था के अलावा उनमें बच्चों के लिए अलग से वार्ड बनाए जाएं और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जुलाई के अंत तक सुनिश्चित कर ली जाएं।

कोविड से बचाव में टीकाकरण को जरूरी बताते हुए धामी ने कहा कि अतिरिक्त टीकों की व्यवस्था के लिए वह केंद्र से अनुरोध करेंगे। इसके अलावा, उन्होंने कोविड संबंधी जांच पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने पीएम केयर फण्ड के साथ ही सीएसआर के तहत उपलब्ध कराए गए उपकरणों के रखरखाव पर भी ध्यान देने को कहा।

बैठक में सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी दी कि कोविड-19 के मद्देनजर राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास पर ध्यान दिया गया है और राज्य में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन भी उपलब्ध है।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण में राज्य का देश में पांचवां स्थान है और चिकित्सकों के साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों को भी प्रशिक्षित किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह