लाइव न्यूज़ :

सात सितंबर : दिल्ली उच्च न्यायालय में सूटकेस में रखे बम में विस्फोट

By भाषा | Updated: September 6, 2021 17:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह सितंबर दिल्ली उच्च न्यायालय के गेट नंबर पांच के बाहर दस वर्ष पहले सात सितंबर के दिन सूटकेस में रखे बम में हुए विस्फोट में 17 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 76 लोग घायल हुए थे। यह आतंकवादी घटना थी। धमाके की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन हरकत उल जिहाद अल इस्लामी (हूजी) ने ली थी।

वर्ष 2011 की इस आतंकवादी घटना के बाद सात सितंबर की तारीख एक दर्दनाक याद के रूप में इतिहास में दर्ज हो गई।

सात सितंबर की तारीख भारत के लिए एक ऐतिहासिक अंतरिक्ष उपलब्धि के तौर पर दर्ज हो सकती थी, जब भारत ने 2019 में अपने ‘चंद्रयान-2’ अभियान के तहत लैंडर ‘विक्रम’ को चांद पर उतारने का प्रयास किया था, लेकिन चांद की सतह से सिर्फ 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर लैंडर का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया। इसके साथ ही इसरों के वैज्ञानिकों की कई वर्ष की मेहनत पर पानी फिर गया और पूरे देश में मायूसी छा गई।

देश-दुनिया के इतिहास में सात सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1812: नेपोलियन ने रूसी सेना को हराया।

1822: ब्राजील ने पुर्तगाल से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1906: बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना।

1921: मिस अमेरिका प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।

1923 : विएना में इंटरपोल की स्थापना।

1927: फिलियो टेलर ने पूर्णतः इलेक्ट्रॉनिक टीवी बनाने में सफलता हासिल की।

1931: लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू।

1940: दूसरे विश्‍व युद्ध के दौरान जर्मनी ने अपनी वायुसेना के जरिए ब्रिटेन के शहरों पर बमबारी शुरू की।

1963 : अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट का जन्म। नीरजा ने एक अपहृत विमान के यात्रियों को बचाने के दौरान अपनी जान गंवा दी थी।

1986 : बिशप डेसमंड टूटू केपटाउन के पहले अश्वेत आर्कबिशप बने।

2008 : भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एनएसजी के 45 सदस्यों ने भारत को अन्तरराष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी।

2009 : भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीता।

2011 : दिल्ली उच्च न्यायालय के गेट नंबर पांच के बाहर बम विस्फोट में 17 लोगों की मौत, 76 अन्य घायल।

2019 : भारत का चंद्रयान-2 अभियान असफल, लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरने से ठीक पहले पृथ्वी के नियंत्रण केन्द्र से संपर्क टूटा।

2020: कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण 169 दिन तक बंद रहने के बाद दिल्ली मेट्रो ने सोमवार को ‘येलो लाइन’ पर अपनी सीमित सेवाएं बहाल कीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग