लाइव न्यूज़ :

दुष्कर्म के मामले में दोषी को 20 साल के कठोर कारावास की सजा

By भाषा | Updated: January 31, 2021 16:17 IST

Open in App

बरेली, 31 जनवरी उत्तर प्रदेश में बरेली जिले की एक अदालत ने अपनी चचेरी बहन से दुष्कर्म करने के मामले में एक व्यक्ति को दोषी ठहराते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।

विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो) अनिल सेठ ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

सरकारी वकील हरेंद्र पाल सिंह राठौर ने रविवार को बताया कि सुनवाई के दौरान दोषी भाई प्रेम शंकर के खिलाफ सात गवाह पेश किये गए। सभी पक्षों को सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश ने उसे दोषी ठहराते हुए 20 साल कैद की सजा सुनाई और 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

अदालत ने जुर्माने की रकम पीड़िता को देने का आदेश किया है। सरकारी वकील ने बताया कि बरेली के सुभाष नगर थाना क्षेत्र में पीड़िता के पिता द्वारा लिखाई गयी रिपोर्ट में कहा गया था कि उसकी 12 साल की बेटी को 30 नवंबर, 2018 की शाम को प्रेम शंकर (28) गांव से बाहर ले गया और खेत में उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने 13 जनवरी, 2019 को प्रेम शंकर को गिरफ्तार कर लिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos