लाइव न्यूज़ :

किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा

By भाषा | Updated: September 6, 2021 22:20 IST

Open in App

श्रीनगर, छह सितंबर जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में स्थित फास्ट ट्रैक अदालत ने सोमवार को एक व्यक्ति को 19 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का दोषी करार देते हुए 10 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई।

कुलगाम के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश सोम लाल ने भारतीय दंड संहिता की धारा-376 (दुष्कर्म) के तहत दोषी ठहराए गए शबीर अहमद मलिक पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

अदालत ने मलिक को भारतीय दंड संहिता की धारा-366 (महिला का अपहरण) के तहत भी दोषी करार देते हुए पांच साल कैद और दो हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी।

अदालत ने विवाहित और दो बच्चों के पिता मलिक को जनवरी 2017 में 19 वर्षीय लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में 31 अगस्त को दोषी ठहराया था।

मामले में पीड़िता की ओर से पैरवी कर रहे अतिरिक्त लोक अभियोजक जिया उर रहमान खान ने पीड़िता का जीवन बर्बाद करने के लिए दोषी को अधिकतम सजा देने की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFIH Men's Junior World Cup: जर्मनी ने गोल्ड पर किया कब्जा, स्पेन के पास रजत और भारत ने जीता कांस्य

भारतगोवा अग्निकांड: गौरव और सौरभ लूथरा का पासपोर्ट रद्द करने पर विचार कर रहा विदेश मंत्रालय, गोवा सरकार ने पत्र दिया?

क्रिकेटसच कहूं तो अगर रोहित भैया डांट नहीं रहे तो लगता कुछ गड़बड़ है, क्या हुआ, डांट क्यों नहीं रहे?,  यशस्वी जायसवाल ने कहा-मेरी किसी बात से बुरा तो नहीं लगा?

भारतपीएम मोदी से मिले राहुल गांधी?, मुख्य सूचना आयुक्त और 8 सूचना आयुक्तों के चयन पर बैठक, कांग्रेस सांसद ने असहमति पत्र दिया

भारतइजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को किया फोन?, गाजा शांति योजना पर बातचीत

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री माजी लाडकी बहीण योजनाः 8000 सरकारी कर्मचारियों को लाभ मिला?, अदिति तटकरे ने कहा- 12,000 से 14,000 महिलाओं ने पति खातों का किया इस्तेमाल

भारतक्या अधिकारी उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे पार्थ को प्राथमिकी में नामजद न करके बचाने की कोशिश कर रहे हैं?, मुंबई उच्च न्यायालय ने पुणे विवादास्पद भूमि सौदे पर पूछे सवाल?

भारतVIDEO: संसद में अमित शाह और राहुल गांधी की भिड़ंत, देखें वीडियो

भारतVIDEO: लोकसभा में अमित शाह का तीखा वार! बोले– "दो बड़े बोलें तो बीच में मत बोलो...", विपक्ष रह गया सन्न!

भारतFIH Men's Junior World Cup: आखिरी 11 मिनट में 4 गोल और 2016 के बाद पदक?, जूनियर पुरुष हॉकी विश्व कप में कांस्य