लाइव न्यूज़ :

झीरम घाटी नक्सली हमले पर आयोग की रिपोर्ट सरकार को भेज दी: राज्यपाल

By भाषा | Updated: November 15, 2021 00:17 IST

Open in App

बिलासपुर (छत्तीसगढ़), 14 नवंबर झीरम घाटी में 2013 में नक्सली हमले पर न्यायिक आयोग की रिपोर्ट सौंपे जाने को लेकर विवाद के बीच छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने रविवार को कहा कि रिपोर्ट उन्हें सौंपे जाने के बारे में सवाल आयोग से पूछा जाना चाहिए।

पत्रकारों से यहां राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने रिपोर्ट स्वीकार कर ली क्योंकि यह उन्हें सौंपी गई थी और कानूनी राय लेने के बाद इसे राज्य सरकार को भेज दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि राज्यपाल को कोई न्यायिक रिपोर्ट दी जा रही है, तो इसमें कोई समस्या नहीं है। मैंने रिपोर्ट का अध्ययन नहीं किया क्योंकि यह दस खंडों में है और 4,184 पृष्ठों में है। मेरी ओर से रिपोर्ट सीधे राज्य सरकार को भेजी गई थी लेकिन यह कैसे ‘लीक’ हुई (जैसा कि कांग्रेस का आरोप है), आप ही बताएं (यह कैसे हुआ)। तो क्या मुझे डाकिया की तरह रिपोर्ट सरकार को सौंपनी चाहिए थी?’’

राज्यपाल को रिपोर्ट सौंपे जाने पर सत्तारूढ़ कांग्रेस ने आपत्ति जताई थी। माओवादियों ने 25 मई 2013 को छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले की झीरम घाटी में कांग्रेस की ‘परिवर्तन रैली’ के दौरान पार्टी नेताओं के एक काफिले पर हमला किया था, जिसमें तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस प्रमुख नंद कुमार पटेल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष महेंद्र कर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री वी सी शुक्ला सहित 29 लोगों की मौत हो गयी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos