लाइव न्यूज़ :

अफगान छात्रों के वीजा विस्तार का आग्रह गृह मंत्रालय को भेजा : सहस्रबुद्धे

By भाषा | Updated: September 14, 2021 21:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर भारत सांस्कृतिक संबंध परिषद (इंडिया काउंसिल ऑफ कल्चरल रिलेशंस) (आईसीसीआर) ने अफगानिस्तान के छात्रों के वीजा विस्तार के अनुरोधों को केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेज दिया है । परिषद के अध्यक्ष विनय सहस्रबुद्धे ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी ।

सहस्रबुद्धे ने इसके साथ ही यह भी कहा कि पड़ोसी देश में फंसे ऐसे छात्र जिन्हें भारतीय संस्थानों में प्रवेश मिला है, वे ऑनलाइन कक्षाओं में भाग लेना जारी रख सकते हैं।

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद पड़ोसी देश के विभिन्न छात्रों ने भारत में उनका वीजा विस्तार देने का अनुरोध किया है क्योंकि वह अब अपने मुल्क में जाने के इच्छुक नहीं हैं ।

सहस्रबुद्धे ने बताया, ‘‘अफगानिस्तान के कई छात्रों ने उनके देश के शासन में बदलाव के मद्देनजर अपने वीजा विस्तार के लिये हमसे आग्रह किया है । हमने उनके अनुरोधों को केंद्रीय गृह मंत्रालय के पास भेज दिया है, जिन्हें इस मसले पर निर्णय करना है।’’

यह पूछे जाने पर कि अफगानिस्तान के छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति बंद करने की भी कोई योजना है, उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि ऐसी कोई योजना नहीं है ।

उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक अफगान छात्रों की छात्रवृत्ति का सवाल है, तो इसे बंद करने अथवा इसमें कटौती कर इसे कम करने के लिये न तो हमें कोई निर्देश मिला है और न ही ऐसी कोई योजना है ।’’

भारत में नामांकन कराने के बावजूद अफगानिस्तान में फंसे छात्रों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह ऑनलाइन कक्षाओं में शामिल होना जारी रख सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेकोल्ड ड्रिंक और बिस्किट की दुकान से इश्क?,  जेवरात और 20000 रुपये लेकर फरार, मां और बेटी को लेकर प्रेमी मुकेश चौधरी-भोला चौधरी फरार

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारत अधिक खबरें

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम