लाइव न्यूज़ :

साइबर खतरों एवं ऑनलाइन ठगी के बारे में छात्रों, अभिभावकों को संवेदनशील बनाएं : सरकार

By भाषा | Updated: February 23, 2021 18:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 फरवरी दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को छात्रों एवं उनके अभिभावकों को कोरोना वायरस महामारी के दौरान साइबर खतरों एवं आनलाइन ठगी तथा इन खतरों से बच्चों की सुरक्षा के बारे में संवेदनशील बनाने के लिये कहा है ।

महामारी को देखते हुये पिछले साल मार्च में देश भर में लॉक डाउन लगाया गया था जिसके बाद अध्ययन एवं अध्यापन की प्रक्रिया आनलाइन हो गयी थी ।

स्कूल प्रमुखों को लिखे पत्र में शिक्षा निदेशालय ने कहा है कि कोविड-19 महामारी के दौरान ज्ञान अर्जित करने के लिये स्कूली शिक्षा आनलाइन हो गयी है ।

निदेशालय ने अपने पत्र में कहा है, ‘‘इंटरनेट पर स्पेस बढ़ रहा है और इस पर नजर रखने के लिये डेटा सुरक्षा, निजता एवं बचाव अपर्याप्त है । यह महत्वपूर्ण है कि इंटरनेट से जुड़ा रहने वाला हर व्यक्ति इसके खतरों से अवगत हो सके ।’’

पत्र में कहा गया है, ‘‘इसके अतिरिक्त, इन खतरों के प्रति छात्रों को चेताये जाने की जरूरत है और हमारे लिये यह सुनिश्चित करना बेहद महत्वपूर्ण है कि हमारे बच्चों को उनकी मासूमियत बनाए रखते हुये गैर-हानिकारक तरीके से उनकी जिज्ञासा पूरी करने के लिये हर संभव कदम उठायें ।’’

निदेशालय ने कहा कि इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन फंड (आईसीपीएफ) की ओर से बच्चों के आनलाइन शोषण एवं बाल सेक्स से संबंधित बढ़ती गतिविधि पर किये गये एक अध्ययन में यह पता चला है कि लॉकडाउन के दौरान बाल पोर्नोग्राफी की मांग बढ़ी है ।

निदेशालय ने कहा, ‘‘इसलिए, बच्चों और उनके माता-पिता को इंटरनेट के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में जागरूक बनाना अनिवार्य है ।’’

निदेशालय ने स्कूलों से ‘‘कोविड-19 के दौरान सुरक्षित आनलाइन अध्ययन’’ से संबंधित दिशा निर्देशों का हवाला देने के लिये कहा गया है जिसे संयुक्त रूप से एनसीईआरटी एवं यूनेस्को ने तैयार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं