लाइव न्यूज़ :

Sensex crashes: नए साल पर निवेशकों को झटका, 3.20 लाख करोड़ की चपत, 2019-20 में लगा था 37.59 लाख करोड़ का चूना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 1, 2020 18:45 IST

बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 1,203.18 अंक यानी 4.08 प्रतिशत लुढ़क कर 28,265.31 अंक पर बंद हुआ। इसके साथ बीसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,20,633.05 करोड़ रुपये घटकर 1,10,28,123.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पहले, वित्त वर्ष 2019-20 के अंतिम दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजारों में अच्छी तेजी दर्ज की गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देशेयर बाजार में गिरावट के साथ वित्त वर्ष 2019-20 में निवेशकों को 37.59 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी थी।बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स करीब 24 प्रतिशत टूटा। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 2019-20 में 9,204.42 अंक यानी 23.80 प्रतिशत लुढ़क गया।

नई दिल्लीःनये वित्त वर्ष के पहले निवेशकों को 3,20,633.05 करोड़ रुपये की चपत लगी। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के साथ शेयर बाजारों में बिकवाली का जोर देखा गया।

बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 1,203.18 अंक यानी 4.08 प्रतिशत लुढ़क कर 28,265.31 अंक पर बंद हुआ। इसके साथ बीसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,20,633.05 करोड़ रुपये घटकर 1,10,28,123.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पहले, वित्त वर्ष 2019-20 के अंतिम दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजारों में अच्छी तेजी दर्ज की गयी थी।

शेयर बाजार में गिरावट के साथ वित्त वर्ष 2019-20 में निवेशकों को 37.59 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी थी। इस दौरान बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स करीब 24 प्रतिशत टूटा। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 2019-20 में 9,204.42 अंक यानी 23.80 प्रतिशत लुढ़क गया।

वहीं एनएसई निफ्टी 3,026.15 अंक यानी 26.03 प्रतिशत टूटा। शेयर बाजार में बड़े स्तर पर बिकवाली से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण वित्त वर्ष के दौरान 37,59,954.42 करोड़ रुपये घटकर 1,13,48,756.59 करोड़ रुपये रह गया। बाजार के लिये मार्च का महीना दुस्वप्न रहा।

माह के दौरान सेंसेक्स 8,828.8 अंक यानी 23 प्रतिशत नीचे आया। इसका कारण कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिये दुनियया भर में ‘लॉकडाउन’ का होना है। इसके कारण वैश्विक मंदी की आशंका बढ़ी है। बाजार में बिकवाली इतना जबर्दस्त था कि 24 मार्च को सेंसेक्स लुढ़क कर एक साल के न्यूनतम स्तर 25,638.9 अंक पर आ गया।

केवल दो महीने पहले 20 जनवरी को यह 42,273.87 करोड़ रुपये के उच्चतम स्तर पर था। वित्त वर्ष 2018-19 में बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 8,83,714.01 करोड़ रुपये बढ़कर 1,51,08,711.01 करोड़ रुपये पहुंच गया था।

वित्त वर्ष 2019-20 में बाजार कई ऊंचाइयों को छुआ। बीएसई सेंसेक्स ऐतिहासिक 40,000 अंक को पार किया और एनएसई निफ्टी 12,000 के स्तर से ऊपर निकलने में सफल रहा। बड़ी कंपनियों के शेयरों की बिकवली से भी 2019-20 में बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण नीचे आया।

रिलायंस इंडसट्रीज फिलहाल 7,05,211.81 करोड़ रुपये के साथ पहले पायदान पर है। उसके बाद टीसीएस 6,84,078.49 करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर है। पिछले साल नवंबर में रिलायंस 10 लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण वाली पहली भारतीय कंपनी बनी। 

टॅग्स :दिल्लीइकॉनोमीसेंसेक्सनिफ्टीनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां