वरिष्ठ विहिप नेता त्रिलोकीनाथ पांडेय का निधन

By भाषा | Updated: September 25, 2021 01:06 IST2021-09-25T01:06:30+5:302021-09-25T01:06:30+5:30

Senior VHP leader Trilokinath Pandey passes away | वरिष्ठ विहिप नेता त्रिलोकीनाथ पांडेय का निधन

वरिष्ठ विहिप नेता त्रिलोकीनाथ पांडेय का निधन

अयोध्या, 24 सितंबर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के डिक्री धारक और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के वरिष्ठ नेता त्रिलोकी नाथ पांडेय का लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में शुक्रवार को लंबी बीमार के बाद निधन हो गया। यह जानकारी उनके छोटे बेटे अमित पांडेय ने दी। वह 75 साल के थे।

दिल्ली में पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर अमित पांडेय ने बताया कि उनके पिता ने शुक्रवार रात करीब आठ बजे लखनऊ में अंतिम सांस ली। वह करीब एक पखवाड़े से अस्पताल में भर्ती थे।

उन्होंने बताया कि त्रिलोकी नाथ पांडेय का पार्थिव शरीर अयोध्या लाया जाएगा और उनका अंतिम संस्कार बलिया जिले के पैतृक गांव में किया जाएगा।

उनके निधन पर अयोध्या मस्जिद न्यास (भारतीय-इस्लामिक सांस्कृतिक फाउंडेशन) के सचिव अतहर हुसैन ने कहा, ‘‘ उनमें गंगा-जमुनी संस्कृति की गर्मजोशी थी जो अवधि संस्कृति की सार है। मैं जानता हूं कि वह ईद पर नियमित तौर पर अयोध्या के कुछ मुसलमानों से मिलते थे और उन्हें बधाई देते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Senior VHP leader Trilokinath Pandey passes away

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे