लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ टीवी पत्रकार निधि राजदान ने दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

By भाषा | Updated: January 19, 2021 18:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जनवरी दिल्ली पुलिस की साइबर अपराध शाखा वरिष्ठ टीवी पत्रकार निधि राजदान से मिली एक शिकायत की जांच करेगी, जिन्होंने कहा है कि वह फिशिंग स्कैम का शिकार हुई हैं जिसमें उन्हें हार्वर्ड विश्वविद्यालय में एसोसिएट प्रोफेसर के पद की फर्जी पेशकश की गई।

निधि राजदान ने सोमवार को दिल्ली पुलिस में धोखाधड़ी, ठगी, पहचान का फर्जीवाड़ा और अज्ञात आरोपी द्वारा पहचान छिपाने सहित संज्ञेय अपराध की शिकायत दर्ज कराई। इससे पहले उन्होंने जम्मू-कश्मीर पुलिस में इसी तरह की शिकायत 16 जनवरी को दर्ज कराई थी जब वह श्रीनगर में थीं।

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि दक्षिण पूर्वी दिल्ली में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर जांच की जाएगी। कथित स्कैम में शामिल लोगों के साथ ई-मेल पर हुए संवाद और मामले से जुड़े अन्य दस्तावेज भी शिकायत के साथ लगाए गए हैं।

उनके वकील श्री सिंह ने कहा कि राजदान को दिसंबर 2019 में एक ई-मेल प्राप्त हुआ जिसमें उन्हें कथित तौर पर हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पत्रकारिता विषय पढ़ाने के लिए एसोसिएट प्रोफेसर पद की पेशकश की गई। इसके बाद पिछले वर्ष जून में उन्होंने एनडीटीवी के कार्यकारी संपादक पद से इस्तीफा दे दिया।

सिंह ने कहा कि पिछले हफ्ते उन्हें पता चला कि एक वर्ष की अवधि में भेजे गए सिलसिलेवार ई-मेल और फर्जी दस्तावेज एक बड़े स्कैम का हिस्सा थे ताकि धोखाधड़ी कर उन्हें हानि पहुंचाई जा सके।

निधि राजदान ने साइबर अपराध प्रकोष्ठ से अपील की है कि आरोपी का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जाए और इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज की जाए।

वकील के मुताबिक, उन्होंने हार्वर्ड विश्वविद्यालय से भी कहा है कि अपराध की जांच के लिए एफबीआई या अन्य संबंधित प्राधिकार के समक्ष शिकायत दर्ज कराएं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो