लाइव न्यूज़ :

राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर गाली दी

By भाषा | Updated: December 26, 2021 20:35 IST

Open in App

पटना, 26 दिसंबर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी को रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर कथित तौर पर गाली दी और धमकी दी। व्यक्ति गाय के संबंध में विनायक दामोदर सावरकर के विचार को लेकर तिवारी की टिप्पणी से नाराज था।

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तिवारी ने सावरकर के प्रति राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) परिवार की श्रद्धा में निहित अंतर्विरोध को रेखांकित किया था, जिनके विचार गाय के बारे में हिंदुओं की भावनाओं के खिलाफ थे। दो मिनट से भी कम समय के वीडियो फुटेज में तिवारी ने गाय को लेकर सावरकर के अलग विचार पर टिप्पणी की थी।

अज्ञात व्यक्ति के कॉल के बाद तिवारी ने मीडिया के साथ उस प्रतिक्रिया को साझा किया, जो उन्होंने वाट्सऐप पर व्यक्ति को एक संदेश के माध्यम से भेजी थी। तिवारी ने कहा कि व्यक्ति के बातचीत के लहजे से ऐसा लग रहा था कि वह दिल्ली, हरियाणा या पश्चिमी उत्तर प्रदेश से था। तिवारी ने कहा, ‘‘मैंने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। यह अलग बात है। लेकिन मेरा अनुभव समाज को सांप्रदायिक रंग देने के खतरों की याद दिलाता है।’’

पूर्व राज्यसभा सदस्य ने कहा, ‘‘मैंने फोन करने वाले को अपने संदेश में कहा कि मेरी उम्र 78 साल है और उनके अपशब्दों का उद्देश्य मेरी मां पर था, जिनका वर्षों पहले निधन हो गया था। मैंने फोन करने वाले को उसकी हरकत पर विचार करने और कुछ ‘प्रायश्चित’ करने की सलाह दी।’’

तिवारी ने यह भी कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह द्वारा सावरकर के बारे में व्यक्त किए गए कुछ विचारों को लेकर मीडिया संस्थान द्वारा टिप्पणी मांगने के बाद उन्होंने यह बात कही थी।

तिवारी ने हरिद्वार में एक ‘‘धर्म संसद’’ में धार्मिक नेताओं द्वारा कथित नफरत भरे भाषणों की भी निंदा की और आश्चर्य जताया कि क्या नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार इस पर ध्यान देने और कार्रवाई करने के लिए तैयार है। इस बीच, एक बयान में प्रदेश राजद के प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बिहार पुलिस से तिवारी को प्राप्त कॉल का ‘‘स्वतः संज्ञान’’ लेते हुए मामले में कार्रवाई करने का आग्रह किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह