लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी पांच लाख रुपये की रिश्चत लेते गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 21, 2020 13:47 IST

Open in App

जयपुर, 21 नवम्बर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के एक वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी को पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इस अधिकारी के निवासों की तलाशी से लाखों रुपये की नकदी सहित अन्य संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं।

इस मामले में एक दलाल नजीर खान को भी गिरफ्तार किया गया है।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ब्यूरो की टीम ने वरिष्ठ आरएएस अधिकारी प्रेमाराम परमार को उसके बाड़मेर स्थित आवास पर रिश्वत लेते शुक्रवार की देर रात गिरफ्तार किया। परमार इसी 31 अक्टूबर को बीकानेर में उपनिवेशन विभाग में अतिरिक्त आयुक्त पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

ब्यूरो को शिकायत मिली थी कि परमार सेवानिवृत्ति से ठीक पहले पौंग बांध विस्थापितों, भूतपूर्व सैनिकों, महाजन फील्ड फायरिंग रेंज के विस्थापितों व भूमिहीन किसानों के नाम पर दलालों के मार्फत भूमि आवंटन कर भारी रिश्वत राशि ले रहा है।

ब्यूरो की टीमें एक महीने से उस पर निगरानी रख रही थीं। शुक्रवार देर रात बाड़मेर स्थित निवास पर प्रेमाराम को दलाल नजीर खां से पांच लाख रूपये की कथित रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। इसके बाद कई तलाशी कार्रवाइयों में प्रेमाराम के पास अकूत संपत्ति होने के प्रमाण मिले हैं तथा कुल मिलाकर करीब 20 लाख रूपये नकद मिले हैं।

प्रेमाराम के जयपुर स्थित आवास से आठ लाख रूपये नकद व सम्पति के दस्तावेज, जोधपुर आवास से 7.72 लाख रूपये नकद व 15 लाख के स्वर्ण आभूषण व जमीन जायदाद के दस्तावेज, बाड़मेर आवास से करीब तीन लाख रूपये व 20 लाख रुपये के स्वर्ण आभूषण इत्यादि मिले है।

उन्होंने बताया कि आरोपी के जोधपुर आवास पर बड़ी तादात में विदेशी और महंगी शराब की बोतलें भी मिली हैं जिस पर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया हे।

अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. ने बताया कि दलाल नजीर खां द्वारा विस्थापितों को बहुत ही कम पैसे देकर उनके नाम पर उपनिवेशन विभाग की मिलीभगत से अच्छी जमीन आवंटित करवाकर अपने नाम अथवा अन्य के नाम रजिस्ट्री करवाकर आगे महंगे भाव में बेची जाती थीं। जो विस्थापित इनके माध्यम से जमीन आवंटित नहीं करवाता था उसे बेकार की बंजर जमीन देरी से आवंटित की जाती।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है