लाइव न्यूज़ :

पीडीपी के वरिष्ठ नेता चौधरी ने पार्टी छोड़ी, नेतृत्व को ठहराया जिम्मेदार

By भाषा | Updated: March 30, 2021 16:39 IST

Open in App

जम्मू, 30 मार्च पीडीपी को बड़ा झटका देते हुए वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान पार्षद सुरिंदर चौधरी ने मंगलवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने कहा कि पार्टी पर ‘‘ड्राइंग रूम राजनीतिज्ञों, भूमि हड़पने वाले और भू माफिया’’ सदस्यों ने कब्जा कर लिया है।

चौधरी ने कहा कि वह पीडीपी को इसलिए छोड़ रहे हैं क्योंकि पार्टी को हाइजैक कर लिया गया है, न कि किसी सरकारी एजेंसी के दबाव में।

उन्होंने दावा किया कि पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ऐसे ‘कुछ नेताओं’ के प्रभाव में हैं,वह सही एवं गलत में अंतर नहीं कर पा रही हैं और पार्टी अपने मुख्य एजेंडे ‘शांति एवं सम्मान’ से भटक गई है जिसकी परिकल्पना पीडीपी संस्थापक मुफ्ती मोहम्मद सईद ने की थी।

कई समर्थकों के साथ मौजूद चौधरी ने कहा, ‘‘हम पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं।’’उन्होंने कई समर्थकों का परिचय नौशेरा एवं सुंदरबनी में पीडीपी के पदाधिकारियों के तौर पर कराया।

चौधरी के साथ मौजूद समर्थकों ने उनकी घोषणा का समर्थन किया।

पूर्व विधान पार्षद ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ मैं पीडीपी महबूबा या (केंद्र) सरकार या उसकी एजेंसियों के दबाव की वजह से नहीं छोड़ रहा हूं। हम यह कदम उठाने पर मजबूर हुए हैं क्योंकि पीडीपी को कुछ ड्राइंग रूम राजनीति करने वाले नेताओं, भूमि कब्जाने वाले और भू माफिया ने हाइजैक कर लिया है जो उनके (महबूबा) आसपास जमे हुए हैं।’’

भविष्य की योजना पर चौधरी ने कहा कि वह अपने गृह नगर नौशेरा में समर्थकों के साथ बैठक कर फैसला करेंगे कि किसी दूसरी पार्टी में शामिल होना या है निर्दलीय रहना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए