लाइव न्यूज़ :

वरिष्ठ अधिकारियों ने उस स्थल का दौरा किया जहां ममता पर हुआ था ‘‘हमला’’

By भाषा | Updated: March 11, 2021 12:16 IST

Open in App

नंदीग्राम (पश्चिम बंगाल), 11 मार्च जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने बृहस्पतिवार सुबह नंदीग्राम में उस स्थल का दौरा किया, जहां पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कथित रूप से हमला किया गया था।

अधिकारियों ने बताया कि पूर्व मेदिनीपुर जिला मजिस्ट्रेट विभू गोयल, पुलिस अधीक्षक प्रवीण प्रकाश और अन्य अधिकारियों ने घटना की जांच करने के लिए बिरुलिया बाजार इलाके का दौरा किया।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने प्रत्यक्षदर्शियों से बात की और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना के समय क्या हुआ था।

जिला मजिस्ट्रेट ने कहा, ‘‘हम घटना के दौरान वहां मौजूद रहे लोगों से बातचीत कर रहे हैं। हमें अभी तक उस घटना की कोई स्पष्ट फुटेज नहीं मिल पाई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अलग-अलग लोग घटना के बारे में अलग-अलग बातें बता रहे हैं। हम उस समय मौजूद लोगों की बात सुनने की कोशिश कर रहे हैं और इसके बाद हम निर्वाचन आयोग को अपनी रिपोर्ट भेजेंगे।’’

सूत्रों ने बताया कि जिला प्रशासन दिन के उत्तरार्ध में निर्वाचन आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंप सकता है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हम यह भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या कोई ऐसा व्यक्ति है, जिसने उस समय अपने मोबाइल फोन से घटना को रिकॉर्ड किया हो।’’

बनर्जी पर इस कथित हमले को लेकर तृणमूल कांग्रेस और भाजपा समर्थकों के बीच वाकयुद्ध छिड़ गया हैं। तृणमूल समर्थकों का आरोप है कि यह ‘‘हमला पूर्व नियोजित षड्यंत्र’’ था, जबकि भाजपा कार्यकर्ता इसे झूठ बता रहे हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को आरोप लगाया कि नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान ‘‘चार-पांच लोगों’’ ने उन्हें धक्का दिया, जिसके कारण वह जमीन पर गिर गई और उनका बायां पैर, कमर, कंधा और गर्दन चोटिल हो गई।

इस कथित घटना के तत्काल बाद, निर्वाचन आयेाग ने मुख्य सचिव अलपन बंद्योपाध्याय से इस मामले में रिपोर्ट मांगी।

सीईओ (मुख्य निर्वाचन अधिकारी) कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘नयी दिल्ली स्थिति ईसी (चुनाव आयोग) को बुधवार रात प्रारंभिक रिपोर्ट भेज दी गई।’’

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार सुबह तक इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई।

मुख्यमंत्री का इस समय शहर के एसएसकेएम अस्पताल में उपचार चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा