लाइव न्यूज़ :

जी-20 बैठक को लेकर भारत, फ्रांस व आस्ट्रेलिया के वरिष्ठ अधिकारियों ने चर्चा की

By भाषा | Updated: June 23, 2021 23:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जून इटली में अगले सप्ताह होने जा रही जी-20 की अहम बैठक से पहले बुधवार को भारत, फ्रांस व आस्ट्रेलिया के वरिष्ठ अधिकारियों ने इसकी तैयारियों को लेकर चर्चा की।

जी-20 सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान कोविड-19 संकट से प्रभावी ढंग से निपटने के तरीकों के साथ-साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया जा सकता है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर बैठक में भाग लेने के लिए इटली की यात्रा कर सकते हैं। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन और चीनी विदेश मंत्री वांग यी भी बैठक में शिरकत कर सकते हैं।

भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुअल लिनेन ने जी-20 की बैठक से पहले इससे जुड़ी तैयारियों को लेकर भारत, फ्रांस और आस्ट्रेलिया के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच ऑनलाइन चर्चा के बारे में जानकारी साझा की।

जी-20 सदस्य देशों में अर्जेंटीना, आस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, जापान, भारत, इंडोनेशिया, इटली, मैक्सिको, रूस, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, दक्षिण कोरिया, तुर्की, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट