लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के उपायुक्तों के साथ बैठक करेंगे परिसीमन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी

By भाषा | Updated: June 20, 2021 14:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जून परिसीमन आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों की भौगोलिक स्थितियों के बारे में विभिन्न सूचनाओं पर चर्चा करने के लिए जम्मू कश्मीर के सभी उपायुक्तों के साथ अगले कुछ दिनों में वर्चुअल बैठक करेंगे।

पिछले साल मार्च में गठित इस आयोग को जम्मू कश्मीर के निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं फिर से तय करने का जिम्मा दिया गया है। जम्मू कश्मीर में अभी केंद्र का शासन है। इस साल उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश रंजना देसाई के नेतृत्व में आयोग को काम पूरा करने के लिए एक और साल का वक्त दिया गया था।

परिसीमन आयोग ने मौजूदा निर्वाचन क्षेत्रों के इलाके पर हाल ही में आंकड़ें मांगे थे और इन्हें ‘‘भौगोलिक रूप से और अधिक सुव्यवस्थित’’ बनाने के लिए आयोग ने उपायुक्तों से इस संबंध में सुझाव देने के लिये कहा था ।

आंकड़े और सुझाव मिलने के बाद परिसीमन आयोग ने मामले पर आगे की कार्यवाही के लिए उपायुक्तों के साथ वर्चुअल बैठक करने का फैसला किया।

सरकारी अधिकारियों ने बताया कि परिसीमन आयोग के निर्वाचन क्षेत्रों का फिर से सीमांकन करने के बाद विधानसभा चुनाव कराने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह