लाइव न्यूज़ :

नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग मे तैनात वरिष्ठ प्रबंधक का कोविड-19 से निधन

By भाषा | Updated: May 4, 2021 16:41 IST

Open in App

नोएडा, चार मई । नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग में तैनात वरिष्ठ प्रबंधक योगेंद्र कुमार (54 वर्ष) की सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से मौत हो गई।

पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 3 दिन पूर्व सोगेंद्र कुमार की माता जी का भी कोविड-19 के संक्रमण की वजह से निधन हुआ था।

नोएडा प्राधिकरण के अफसरों के मुताबिक, इस वक्त प्राधिकरण के 60 से ज्यादा अधिकारी कर्मचारी कोविड-19 के संक्रमण की चपेट में है। ये सभी लोग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि योगेंद्र कुमार उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बांसगांव के रहने वाले थे। वह परिवार सहित लखनऊ में रहते थे। करीब 3 साल पहले उनका ट्रांसफर नोएडा हुआ था। कोरोना संक्रमित होने की वजह से वह करीब 1 सप्ताह से बीमार चल रहे थे।

इससे पूर्व भी नोएडा प्राधिकरण के 4 कर्मचारियों की कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे